मिसल पाव: सचिन तेंदुलकर की फेवरेट डिश, कहा- संडे हो या मंडे मैं किसी भी दिन लूंगा, देखें वीडियो
पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को फूडी माना जाता है। वह खाने के बहुत शौकीन हैं। महाराष्ट्र के मिसल पाव के तो वह दीवाने हैं। सचिन तेंदुलकर ने कई बार अपनी फेवरेट डिश के बारे में साक्षात्कार के दौरान बताया है।
विस्तार
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले भारत के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को खाने का शौकीन माना जाता है। वह कई बार इंटरव्यू के दौरान अपने पसंदीदा भोजन के बारे में बता चुके हैं। सचिन कभी-कभी खुद किचन में जाकर अपने लिए फेवरेट डिश तैयार करते हैं। वह महाराष्ट्र की खास डिश मिसल पाव के दीवाने हैं। मिसल पाव से संबंधित उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपनी इस पसंदीदा डिश के बारे में बात कर रहे हैं।
मिसल पाव की बात अलग है
सचिन तेंदुलकर ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह मिसल पाव खाते नजर आ रहे हैं। वीडियो के कैप्शन ने सचिन ने लिखा, रविवार हो या सोमवार मैं किसी भी दिन मिसल पाव लूंगा। इसके बाद उन्होंने आगे लिखा की आपका पसंदीदा नाश्ता क्या है। सचिन तेंदुलकर वीडियों में कहते हैं कि महाराष्ट्र का मिसल पाव एक नंबर है।
Be it a Sunday or a Monday, I’ll take Misal Pav any day!
What's your idea of a perfect breakfast?🍴😋#MisalPav pic.twitter.com/VewgsNTsRHविज्ञापन विज्ञापन— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) December 12, 2021
फूडी हैं क्रिकेट के भगवान
यह बात किसी से छिपी नहीं है कि सचिन तेंदुलकर फूडी हैं। वह खाने के कितने शौकीन है इसके बारे में कई बार उनके साथ खेल चुके खिलाड़ियों ने बताया है। सचिन वडा पाव के अलावा कीमा पराठा, प्रॉन मसाला और लस्सी के दीवाने हैं। इसके अलावा वह जापानी भोजन के भी शौकीन हैं। वह एक बेहतरीन कुक हैं। एक बार उन्होंने पूरी भारतीय टीम के लिए बैंगन का भर्ता बनाया था। सचिन सीफूड बड़े चाव से खाते हैं। सचिन मां के हाथ के बने भोजन के अलावा क्रैब भी खाना पसंद करते हैं।