फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Misal Pav Former Indian cricketer Sachin Tendulkar favorite dish said Sunday or Monday I will take it any day watch video

मिसल पाव: सचिन तेंदुलकर की फेवरेट डिश, कहा- संडे हो या मंडे मैं किसी भी दिन लूंगा, देखें वीडियो

Sun, 12 Dec 2021 01:19 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Sun, 12 Dec 2021 01:19 PM IST
सार

पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को फूडी माना जाता है। वह खाने के बहुत शौकीन हैं। महाराष्ट्र के मिसल पाव के तो वह दीवाने हैं। सचिन तेंदुलकर ने कई बार अपनी फेवरेट डिश के बारे में साक्षात्कार के दौरान बताया है। 

विज्ञापन
Misal Pav Former Indian cricketer Sachin Tendulkar favorite dish said Sunday or Monday I will take it any day watch video
सचिन तेंदुलकर - फोटो : instagram/sachin tendulkar

विस्तार

विज्ञापन

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले भारत के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को खाने का शौकीन माना जाता है। वह कई बार इंटरव्यू के दौरान अपने पसंदीदा भोजन के बारे में बता चुके हैं। सचिन कभी-कभी खुद किचन में जाकर अपने लिए फेवरेट डिश तैयार करते हैं। वह महाराष्ट्र की खास डिश मिसल पाव के दीवाने हैं। मिसल पाव से संबंधित उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपनी इस पसंदीदा डिश के बारे में बात कर रहे हैं। 

मिसल पाव की बात अलग है

सचिन तेंदुलकर ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह मिसल पाव खाते नजर आ रहे हैं। वीडियो के कैप्शन ने सचिन ने लिखा, रविवार हो या सोमवार मैं किसी भी दिन मिसल पाव लूंगा। इसके बाद उन्होंने आगे लिखा की आपका पसंदीदा नाश्ता क्या है। सचिन तेंदुलकर वीडियों में कहते हैं कि महाराष्ट्र का मिसल पाव एक नंबर है। 
विज्ञापन


फूडी हैं क्रिकेट के भगवान

यह बात किसी से छिपी नहीं है कि सचिन तेंदुलकर फूडी हैं। वह खाने के कितने शौकीन है इसके बारे में कई बार उनके साथ खेल चुके खिलाड़ियों ने बताया है। सचिन वडा पाव के अलावा कीमा पराठा, प्रॉन मसाला और लस्सी के दीवाने हैं। इसके अलावा वह जापानी भोजन के भी शौकीन हैं। वह एक बेहतरीन कुक हैं। एक बार उन्होंने पूरी भारतीय टीम के लिए बैंगन का भर्ता बनाया था। सचिन सीफूड बड़े चाव से खाते हैं। सचिन मां के हाथ के बने भोजन के अलावा क्रैब भी खाना पसंद करते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed