{"_id":"5dfcb0e18ebc3e87c933204b","slug":"mirabai-chanu-wins-gold-at-qatar-international-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विश्व चैंपियन मीराबाई चानू ने कतर इंटरनेशनल कप में जीता गोल्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पूर्व विश्व चैंपियन मीराबाई चानू ने कतर इंटरनेशनल कप में जीता गोल्ड
Fri, 20 Dec 2019 05:00 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 20 Dec 2019 05:00 PM IST
विज्ञापन
मीराबाई चानू
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व विश्व चैम्पियन भारोत्तोलक साइखोम मीराबाई चानू ने छठे कतर इंटरनेशनल कप में 49 किलोवर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का खाता खोला। चानू ने ओलंपिक क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में 194 किलोवर्ग में पीला तमगा हासिल किया।
विज्ञापन
ये अंक टोक्यो ओलंपिक 2020 की अंतिम रैंकिंग के समय उपयोगी साबित होंगे। चानू का सर्वश्रेष्ठ निजी प्रदर्शन 201 किलो है। वह स्नैच और क्लीन एंड जर्क में एक ही क्लीन लिफ्ट कर सकी। उसने स्नैच में 83 किलो और क्लीन एंड जर्क में 111 किलो वजन उठाया।
विज्ञापन
बता दें कि 48 किलोग्राम के अपने वजन से करीब चार गुना ज्यादा वजन यानी 194 किलोग्राम उठाकर मीरा ने पिछले साल वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में गोल्ड जीता था। वह पिछले 22 साल में ऐसा करने वाली मीराबाई पहली भारतीय महिला बन गई थीं।
विज्ञापन