फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   mini ipl may be start in this year

बड़ी खबरः इसी साल एक बार फिर हो सकता है आईपीएल!

Mon, 25 May 2015 09:51 PM IST
Updated Mon, 25 May 2015 09:51 PM IST
विज्ञापन
mini ipl may be start in this year

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के शीर्ष अधिकारी चैंपियंस लीग टी-20 को और रोमांचक बनाने पर विचार कर रहे हैं। बीसीसीआई के अलावा दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट बोर्डों द्वारा संयुक्त रूप से संचालित चैंपियंस लीग को प्रायोजक भी ज्यादा नहीं मिल रहे हैं और क्रिकेटप्रेमियों में इसकी लोकप्रियता भी घटी है जिस कारण इसको लेकर नई योजनाओं पर विचार हो रहा है।

विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार इस साल चैंपियंस लीग की जगह यूएई में मिनी आईपीएल खेला जा सकता है। बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर का कहना है कि अभी हम योजनाओं पर विचार कर रहे हैं। कुछ भी अंतिम तौर पर तय नहीं हुआ है। ये सब मीडिया की अटकलें हैं। अभी चैंपियंस लीग पर हमें बैठक करनी है कि इसे कैसे और बेहतर बनाया जाए या इसकी जगह कुछ और शुरू किया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमने अभी आईपीएल का सफलतापूर्वक आयोजन किया है। यदि चैंपियंस लीग दर्शकों को आकर्षित नहीं कर पा रही तो यह क्रिकेट के हित में होगा कि हम बदलाव करें जैसे टेस्ट क्रिकेट के बाद वनडे, टी-20 या आईपीएल आया। समय के साथ आपको बदलाव करना पड़ता है ताकि खेल खत्म न हो जाए। कोई भी नहीं चाहता कि उसके उत्पाद को नुकसान हो। यदि आपका टूर्नामेंट सफल होगा तो आपको प्रायोजक मिलेंगे अन्यथा नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीसीसीआई सचिव की तरह आईपीएल के चेयरमैन राजीव शुक्ला ने समाचार पत्रों की सर्कुलेशन की मिसाल दी कि अगर किसी अखबार की सर्कूलेशन गिरती है तो वह नई रणनीतियों पर विचार करता है। इसी तरह चैंपियंस लीग यदि उम्मीदों के मुताबिक नहीं चल रही तो हमें इस पर पुनर्विचार करना होगा।

सौरव गांगुली पर नहीं खोले बीसीसीआई ने अपने पत्ते

mini ipl may be start in this year

पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के टीम इंडिया का कोच बनने की अटकलों के बारे में बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर का कहना है कि बोर्ड को इस संबंध में अभी निर्णय लेना है। चर्चा जोरों पर हैं कि गांगुली को सलाहकार समिति का चेयरमैन, हाई परफोर्मेंस मैनेजर, टीम डायरेक्टर या चीफ कोच बनाया जा सकता है।

उन्होंने आगे कहा कि सौरव का भारतीय क्रिकेट में बड़ा योगदान है। वह महान क्रिकेटर हैं। हमें निर्णय के लिए कुछ समय दीजिए। जो भी निर्णय होगा भारतीय क्रिकेट के हित में होगा। उन्होंने कहा कि हमने बांग्लादेश दौरे के लिए टीम चुन ली है जहां तक बात कोच और सपोर्ट स्टाफ की है तो हम जल्द घोषणा करेंगे।

वहीं, भारत-पाक सीरीज के बारे में बीसीसीआई सचिव ने कहा कि पीसीबी प्रमुख ने अध्यक्ष डालमिया और मुझसे मुलाकात की थी। कई मुद्दे उठे थे। कई चीजें देखनी हैं यदि कोई सहमति बनती है तो हम बाकायदा घोषणा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed