फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   mike dennis came into limelight after ban on sachin

सचिन पर प्रतिबंध से सुर्खियों में आए थे डेनिस

Sun, 21 Apr 2013 12:10 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Sun, 21 Apr 2013 12:10 AM IST
विज्ञापन
mike dennis came into limelight after ban on sachin

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर समेत छह भारतीय खिलाड़ियों पर प्रतिबंध लगाने से सुर्खियों में आए थे इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और आईसीसी के मैच रेफरी माइक डेनिस।

विज्ञापन


डेनिस का कैंसर से 72 वर्ष की उम्र में शुक्रवार को निधन हो गया। स्काटलैंड में जन्मे डेनिस ने अपने 22 वर्षों के कैरियर में 28 टेस्ट तथा 12 वन-डे खेले थे। वह बाद में आईसीसी मैच रेफरी मैच बने थे।
विज्ञापन


कप्तान और मैच रेफरी के रूप में डेनिस का कार्यकाल विवादास्पद रहा था। उनके ज्योफ्री बायकाट के साथ तनावपूर्ण संबंध खासे चर्चा में रहे थे लेकिन वह सुर्खियों में तब सबसे ज्यादा आए जब उन्होंने वर्ष 2001-02 में पोर्ट एलिजाबेथ में सचिन तेंदुलकर समेत छह भारतीय खिलाड़ियों पर प्रतिबंध लगाने के फैसला किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिन पर तो बॉल टेंपरिंग का आरोप लग गया था और अन्य भारतीय खिलाड़ियों पर अत्यधिक अपील करने का आरोप लगा था। उनके इस फैसले से इतना हंगामा हुआ कि भारतीय और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्डों ने सेंचुरियन में अगले मैच में डेनिस को प्रतिबंधित कर दिया था।

इसके बाद आईसीसी ने फिर अपनी तरफ से कार्रवाई करते हुए सेंचुरियन मैच से टेस्ट दर्जा ही छीन लिया था। डेनिस के फैसले से सचिन के अलावा प्रभावित होने वाले अन्य भारतीय खिलाड़ी कप्तान सौरभ गांगुली, ओपनर वीरेंद्र सहवाग, ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह, बल्लेबाज शिव सुंदर दास और विकेटकीपर दीप दासगुप्ता थे।

भारतीय मीडिया ने डेनिस पर नस्लभेद तक के आरोप लगा दिए थे और भारत की क्रिकेटप्रेमी जनता में इस बात को लेकर इतना गुस्सा भड़क गया था कि देश में कई जगह डेनिस के पुतले फूंके गए थे।

बीसीसीआई ने दक्षिण अफ्रीका बोर्ड को अल्टीमेटम दिया था कि यदि डेनिस को नहीं हटाया जाता है तो आखिरी टेस्ट नहीं खेला जाएगा। आईसीसी डेनिस को हटाने को तैयार नहीं थी और दक्षिण अफ्रीका को राजस्व खोने का डर था।


डेनिस ने भी खुद अगले मैच से हटने से इनकार कर दिया था। भारत और दक्षिण अफ्रीकी बोर्डों ने सेंचुरियन टेस्ट से डेनिस को बाहर कर उनकी जगह दक्षिण अफ्रीका के पूर्व विकेटकीपर डेनिस लिंडसे को मैच रेफरी नियुक्त किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed