फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   mickey arthur sacked as australia's coach

एशेज से पहले आस्ट्रेलिया ने की कोच आर्थर की छुट्टी

Mon, 24 Jun 2013 08:57 PM IST
नई दिल्ली
नई दिल्ली Updated Mon, 24 Jun 2013 08:57 PM IST
विज्ञापन
mickey arthur sacked as australia's coach

क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने प्रतिष्ठित एशेज सीरीज शुरू होने से करीब तीन हफ्ते पहले सोमवार को चौंकाने वाला कदम उठाते हुए टीम के कोच मिकी आर्थर को बर्खास्त कर दिया।

विज्ञापन


आर्थर की जगह पूर्व टेस्ट बल्लेबाज डेरेन लेहमन को कोच नियुक्त किया गया है। लेहमैन को इस समय आस्ट्रेलियाई क्रिकेट में सबसे बेहतरीन कोच माना जा रहा है।

हालांकि सीए की ओर से आर्थर की बर्खास्तगी के बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी जेम्स सदरलैंड और एक अन्य पदाधिकारी पैट हॉवर्ड ने ब्रिस्टल (इंग्लैंड) में आर्थर को हटाने की खबर की पुष्टि की।
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीकी आर्थर को 2011 में टिम नील्सन के इस्तीफा देने के बाद कोच बनाया गया था और उनका कार्यकाल 2015 में होने वाले अगले विश्व कप तक था। आर्थर आस्ट्रेलिया के पहले विदेशी कोच थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन आर्थर टीम में प्रदर्शन में कोई सुधार नहीं ला पाए। बावजूद इसके टीम में अनुशासनहीनता की घटनाएं बढ़ती गईं।

इस बीच कप्तान माइकल क्लार्क ने भी चयनकर्ता के पद से खुद को अलग कर दिया है।

आर्थर की जगह पूर्व टेस्ट बल्लेबाज डेरेन लेहमन को आस्ट्रेलिया का कोच नियुक्त किया जा सकता है। लेहमन इस समय आस्ट्रेलिया 'ए' टीम को कोचिंग दे रहे हैं। उन्होंने 1996 से 2005 के बीच आस्ट्रेलिया के लिए 27 टेस्ट और 117 वनडे खेले।

ऐसी उम्मीद है कि सीए आर्थर की बर्खास्तगी और भविष्य की योजनाओं के बारे में एक प्रेस कांफ्रेंस में विस्तार से जानकारी देगा।

एशेज का पहला टेस्ट 10 जुलाई से
एशेज सीरीज का पहला टेस्ट दस जुलाई से ट्रेंट ब्रिज में शुरू होगा लेकिन उससे पहले आस्ट्रेलिया को चार अभ्यास मैच खेलने हैं। पहला अभ्यास मैच समरसेट के खिलाफ 26 जून से शुरू होगा।

45 साल के आर्थर की कोचिंग में आस्ट्रेलिया ने 19 टेस्ट खेले जिनमें से उन्हें दस में जीत और छह में हार का सामना करना पड़ा।

लगभग डेढ़ दशक तक विश्व क्रिकेट पर राज करने वाली कंगारू टीम इस समय आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में चौथे नंबर पर खिसक गई है। टीम को मैदान के अंदर और बाहर कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बढ़ती गई कंगारू टीम में अनुशासनहीनता
इस साल मार्च में भारत दौरे पर आई आस्ट्रेलियाई टीम के चार खिलाड़ियों शेन वाटसन, मिशेल जानसन, जेम्स पैटिंसन और उस्मान ख्वाजा को मोहाली में तीसरे टेस्ट से पहले अनुशानहीनता के कारण टीम से निकाल दिया गया था।

निलंबन से नाराज वाटसन स्वदेश लौट आए थे। हालांकि फिर उन्होंने दिल्ली में चौथे टेस्ट में कप्तानी संभाली थी। आस्ट्रेलिया को चार मैचों की सीरीज में 0-4 से करारी हार का सामना करना पड़ा था।

इस घटना ने आस्ट्रेलिया के क्रिकेट जगत का धुव्रीकरण कर दिया था। कुछ लोगों ने इस फैसले को सही करार कर दिया था जबकि कुछ पूर्व खिलाड़ियों का कहना था कि छोटी सी बात के लिए इतनी बड़ी सजा नहीं दी जानी चाहिए थी। तभी से आर्थर के बुरे दिन शुरू हो गए थे।

वार्नर की अजीबोगरीब हरकतें
मई में आईपील के दौरान सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर को पत्रकारों के खिलाफ ट्विटर पर टिप्पणी करने के कारण जुर्माना देना पड़ा था। बाद में उन्होंने इसके लिए माफी भी मांगी थी।

इतना ही नहीं चैंपियंस ट्राफी के दौरान वार्नर शराब पीकर इंग्लैंड के मध्यक्रम के बल्लेबाज जोई रुट से मारपीट कर बैठे। उन्हें न केवल इसके लिए सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी पड़ी थी बल्कि उन्हें एशेज सीरीज से पहले तक के लिए निलंबित भी कर दिया गया।

चैंपियंस ट्रॉफी में बेरंग रहा आस्ट्रेलिया
इतना ही नहीं पिछले दो बार का चैंपियन आस्ट्रेलिया चैंपियंस ट्राफी में एक भी मैच नहीं जीत पाया। पहले मैच में उसे इंग्लैंड ने 48 रन से शिकस्त दी थी जबकि न्यूजीलैंड के साथ उसका मैच बारिश के कारण रद रहा था।


अंतिम मैच में श्रीलंका ने आस्ट्रेलिया को शिकस्त दी थी और कंगारू टीम अपने ग्रुप में अंतिम स्थान पर रहकर सेमीफाइनल की होड़ से बाहर हो गई थी।

आर्थर अपने 15 साल के प्रथम श्रेणी करियर में 15 शतक ठोके थे और संन्यास लेने के बाद 2001 में उन्होंने कोचिंग में करियर शुरू किया था। आर्थर 2005 से 2010 तक दक्षिण अफ्रीका के कोच रहे।

उनकी कोचिंग में टीम ने इंग्लैंड में 43 वर्षों में पहली टेस्ट सीरीज और आस्ट्रेलिया में अपने इतिहास की पहली टेस्ट सीरीज जीती थी।

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट (सीएसए) के साथ कुछ मतभेदों के बाद उन्होंने 2010 में कोच पद छोड़ दिया था और इसके बाद में पश्चिमी आस्ट्रेलिया के कोच बने।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed