{"_id":"a5c2e283e77e652b4c96771fa887dcfd","slug":"micheal-clarke-to-miss-test-series-against-india-hindi-news-sv","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलिया जाने से पहले टीम इंडिया के लिए 'बड़ी खबर'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ऑस्ट्रेलिया जाने से पहले टीम इंडिया के लिए 'बड़ी खबर'
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 18 Nov 2014 03:34 PM IST
विज्ञापन
श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप करने के बाद ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाने वाली टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर आ रही है।
भारत के लिए यह खबर जहां काफी सुकून देने वाली है वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए यह किसी बड़े सदमे से कम नहीं है। टीम इंडिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में जमकर बल्लेबाजी करने वाले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान कप्तान माइकल क्लार्क टेस्ट सीरीज से दूर हो सकते हैं।
वह लंबे समय से हैमस्ट्रिंग की चोट से जूझ रहे हैं और इस बात की पूरी संभावना है कि वह सीरीज से बाहर हो सकते हैं।
33 वर्षीय बल्लेबाज और कप्तान क्लार्क की चोट दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा 5 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में एक बार फिर उभर आया है और टीम अधिकारियों की मानें तो उन्हें अब सर्जरी से गुजरना पड़ सकता है। इसके बाद उन्हें इस सीरीज से हटना पड़ गया और उनकी जगह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम की अगुवाई जॉर्ज बैली कर रहे हैं।

क्लार्क के खेलने पर संशय बरकरार
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के परफॉर्मेंस प्रमुख पैट होवार्ड ने कहा, "हम फिलहाल वर्ल्ड कप और एशेज सीरीज पर अपना ध्यान लगा रहे हैं। अगर क्लार्क भारत के खिलाफ सीरीज के लिए फिट रहते हैं तो वहां भी खेलेंगे।"
भारत के खिलाफ सीरीज में खेलने की संभावना के बारे में जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा, "हमने उन्हें चोट से तेजी से वापसी करते हुए देखा है। हालांकि उनका एक-दो टेस्ट खेलना और फिर अचानक से हालत बिगड़ जाना ठीक नहीं होगा। इस समय कुछ भी नहीं कहा जा सकता। हमने नाथन कुल्टर नाइल को हैमस्ट्रिंग की सर्जरी के बाद आठ हफ्ते में ही वापसी करते देखा है इसलिए कुछ भी संभव है।"
107 टेस्ट मैच खेल चुके क्लार्क करीब 4 महीने में तीसरी बार हैमस्ट्रिंग से जूझ रहे हैं।