फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Michael Holding said fitness levels along with a change in attitude has completely transformed the current Indian team

तारीफ: माइकल होल्डिंग ने भारतीय क्रिकेट टीम के पढ़े कसीदे, कहा- इस वजह से टीम इंडिया में आया बदलाव

Tue, 29 Jun 2021 08:53 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Tue, 29 Jun 2021 08:53 AM IST
सार

कैरेबियाई टीम के पूर्व तेज गेंदबाज माइकल होल्डिंग ने भारतीय क्रिकेट टीम की  जमकर तारीफ की है। उनका कहना है कि सोच में बदलाव के चलते टीम इंडिया के खेल में निखार आया है और भारतीय बल्लेबाज विदेशी पिचों पर भी रन बना रहे हैं। 

विज्ञापन
Michael Holding said fitness levels along with a change in attitude has completely transformed the current Indian team
टीम इंडिया - फोटो : ट्विटर @BCCI

विस्तार

वेस्टइंडीज के पूर्व तूफानी गेंदबाज माइकल होल्डिंग ने भारतीय क्रिकेट टीम की जमकर तारीफ की है। उनका मानना है कि टीम का फिटनेस स्तर और दृष्टिकोण में बदलाव ने मौजूदा भारतीय टीम को पूरी तरह से बदल दिया है। उन्होंने कहा, पुराने क्रिकेटरों का कौशल स्तर वर्तमान खिलाड़ियों की तरह था, भारत में जिस तरह से पिचों का विकास और सुधार हुआ उसी वजह से भारतीय बल्लेबाजों को विदेशी सरजमीं पर भी सफलता मिली है। 

विज्ञापन


होल्डिंग ने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए कहा, जब भारतीय क्रिकेट की बात आती है तो यह बिलुकल अलग युग है, जब मैं भारत के खिलाफ खेला करता था संभवत: उस समय की भारतीय टीम में सिर्फ 2 खिलाड़ी फिट होते थे, लेकिन इस समय टीम का हर खिलाड़ी चुस्त नजर आता है, आप देख सकते हैं कि वे मैदान पर कितने एथलेटिक और गतिशील नजर आते हैं। 
विज्ञापन


होल्डिंग ने आगे कहा कि टीम का कौशल स्तर वास्तव में नहीं बदला है, लेकिन जब आपके पास फिटनेस और कौशल स्तर के साथ-साथ दृष्टिकोण में बदलाव होगा, तो जाहिर है कि क्रिकेट भी बदलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, जिस चीज ने भारतीय क्रिकेट को बदलने में मदद की उनमें बहुत सारी पिचों में सुधार हुआ है, अब गेंद बहुत अधिक उछलती है, यही वजह है कि भारतीय बल्लेबाज विदेशी पिचों पर भी रन बनाने में सफल होते हैं। होल्डिंग के मुताबिक, हमारे समय में भारत की पिचें धीमी थीं और जिन पर धूल रहती थी। 


माइकल होल्डिंग ने याद करते हुए कहा कि एक बार मैंने सुनील गावस्कर से पूछा था कि मेरे समय में पिचें वैसी क्यों नहीं होती थीं जैसी मौजूदा समय में हैं। उन्होंने कहा, जब 2014-15 में वेस्टइंडीज की टीम भारत दौरे पर आई और वह दौरा रद्द हो गया। मैंने हर बार सुनील गावस्कर के साथ पिच रिपोर्ट की और उनसे मजाक करते हुए पूछा, सनी जब हम यहां खेलते थे तो पिचें ऐसी नहीं थीं, क्योंकि अच्छी पिचें अच्छे क्रिकेटर बनाती हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed