{"_id":"8bfbe1cc-6eea-11e2-a797-d4ae52bc57c2","slug":"michael-clarke-wins-his-fourth-allan-border-medal","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लार्क ने चौथी बार जीता एलन बोर्डर मेडल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्लार्क ने चौथी बार जीता एलन बोर्डर मेडल
मेलबर्न/एजेंसी
Updated Mon, 04 Feb 2013 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क चौथी बार देश की ओर मिलने वाला साल के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर का सम्मान एलन बोर्डर मेडल जीत लिया। 31 वर्षीय क्लार्क और उनके पूर्व साथी कप्तान रिकी पोंटिंग सर्वाधिक चार बार यह पदक जीत चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट और वन-डे कप्तान क्लार्क ने 198 मतों के साथ लगातार दूसरी बार यह पदक जीता है।
विज्ञापन
165 अंकों के साथ दो बार के विजेता शेन वाटसन दूसरे और माइक हसी तीसरे स्थान पर रहे। क्लार्क ने साथ ही लगातार दूसरी बार साल के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर का अवार्ड भी जीता।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि माइकल क्लार्क की अगुवाई में ऑस्ट्रेलिया टीम भारत में चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेने के लिए आ रही है। चार मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 22 फरवरी को खेला जाएगा।
विज्ञापन