फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Michael Clarke says steve smith embarrassed we all in ball-tampering scandal

ऑस्ट्रलियाई दिग्गज खिलाड़ी का बड़ा बयान, बोले- स्मिथ ने किया हम सभी को शर्मिंदा

Mon, 26 Mar 2018 08:36 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 26 Mar 2018 08:36 AM IST
विज्ञापन
Michael Clarke says steve smith embarrassed we all in ball-tampering scandal
स्टीव स्मिथ

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और स्टार खिलाड़ी माइकल क्लार्क ने बॉल टेंपरिंग मामले की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि स्टीव स्मिथ ने हम सभी को शर्मिंदा कर दिया है। क्लाक ने इसे जबरदस्त धोखा करार दिया है। उन्होंने कहा कि मुझे दिल से लगता है कि स्मिथ ने सचमुच काफी बड़ी गलती की है।

विज्ञापन


उम्मीद करता हूं कि इसके बाद कोई ऐसा तरीका हो, जिससे वह ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी जारी रख सके। मुझे यकीन नहीं हो रहा कि टीम के सीनियर खिलाड़ियों ने यह फैसला किया। इसने सभी को शार्मिदा किया है। यह हममें से किसी को भी स्वीकार्य नहीं है। स्मिथ को क्लार्क के संन्यास के बाद ही कप्तानी मिली थी। 
विज्ञापन


इस मामले से आहत क्लार्क ने ऑस्ट्रेलियाई टीम में कप्तान के तौर पर वापसी की संभावना खुली रखी है। 36 वर्षीय क्लार्क ने 2015 में अपने 115वें और इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज के अंतिम टेस्ट मैच के बाद संन्यास ले लिया था। अब वह ऑस्ट्रेलिया के नाइन नेटवर्क पर कमेंट्री करते हैं। जब उनसे पूछा गया कि वह दोबारा टीम की कप्तानी करना चाहेंगे तो उन्होंने प्रसारक से कहा कि अगर सही लोग इस बारे में मुझसे पूछेंगे तो मैं अपने जवाब के बारे में सोचूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह इस प्रकारण से भावुक हैं और खिलाड़ियों के साथ सहानुभूति व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि यह बिल्कुल मेरे बारे में नहीं है। यह ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट और इसके भविष्य के बारे में है कि मौजूदा खिलाड़ी और यह मौजूदा ढांचा किस जगह पर हैं। मेरा काम यह सुनिश्चित करना है कि मैं इस खेल की मदद कर सकूं क्योंकि मैं यहीं से आया हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed