{"_id":"2779ff6a-8301-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"michael-clarke-agrees-with-stuart-macgill-as-xavier-doherty-gets-chance","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लार्क ने मानी कोच की सलाह, डोहार्टी को मिला मौका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्लार्क ने मानी कोच की सलाह, डोहार्टी को मिला मौका
हैदराबाद/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 02 Mar 2013 12:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेस्ट सीरीज का पहला मैच हार चुकी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दूसरे मुकाबले में ग्लेन मैक्सवेल और जेवियर डोहार्टी के रूप में 2 बदलाव किए हैं। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने दूसरे मैच में स्पिनर नॉथन लियोन और मध्यम तेज गेंदबाज मिशेल स्टॉर्कको बाहर बिठाया है। वहीं भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पिछले मैच की विजेता टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।
विज्ञापन
दूसरे मैच से एक दिन पहले ऑस्ट्रेलिया के स्पिन कोच स्टुअर्ट मैकगिल ने ग्लेन मैक्सवेल को अंतिम ग्यारह में शामिल करने की सलाह दी थी। हालांकि मैकगिल ने जेवियर डोहार्टी को टेस्ट मैच में उतारने से मना किया था। इसके बावजूद क्लार्क ने दूसरे टेस्ट के अंतिम ग्यारह में जेवियर डोहार्टी को शामिल किया है।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के स्पिन गेंदबाजी कोच मैकगिल ने कहा था कि पिछले पांच साल में डोहार्टी ने केवल सीमित ओवर के क्रिकेट में अच्छी गेंदबाजी की है। ऐसे में हैदराबाद टेस्ट में नॉथल लियोन के साथ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को मौका दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि ग्लेन मैक्सवेल अच्छी बल्लेबाजी के साथ दाएं हाथ से ऑफ स्पिन गेंदबाजी करते हैं। वहीं जेवियर डोहार्टी बाएं हाथ से ऑर्थोडोक्स गेंदबाजी करते हैं। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे सीरीज के दूसरे मैच से मैक्सवेल टेस्ट मैच में डेब्यू कर रहे हैं।