{"_id":"ada24190-54ff-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"miandad-granted-visa-to-watch-final-indo-pak-odi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मियांदाद को मिला वीजा, मैच देखने आएंगे भारत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मियांदाद को मिला वीजा, मैच देखने आएंगे भारत
इस्लामाबाद/एजेंसी
Updated Wed, 02 Jan 2013 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद को भारत का वीजा मिल गया है, जिससे वह 6 जनवरी को नई दिल्ली में सीमित मौजूदा क्रिकेट सीरीज का तीसरा और अंतिम वनडे देख पाएंगे। भारत के सबसे वांछित अपराधी दाउद इब्राहिम के समधी होने के कारण 2005 सीरीज से पहले इस तरह की खबरें थी कि मियांदाद के वीजा के किसी भी आग्रह को भारत सरकार ठुकरा देगी। मियांदाद के बेटे ने दाउद की बेटी माहरुख से निकाह किया है। दाउद 1993 मुंबई बम धमाकों के संबंध में भारत में वांछित अपराधी है।
विज्ञापन
भारत सरकार के मुताबिक मियांदाद को व्यक्तिगत वीजा जारी नहीं किए गए हैं। गृह मंत्रालय ने इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग को दिशानिर्देश दिए हैं कि टीम के सदस्यों, कोचों, पीसीबी अधिकारियों और ऐसे लोगों को ही वीजा दिया जाए जिनके पास मैच के टिकट के अलावा वापसी का भी टिकट हो।
विज्ञापन
इस बीच मियांदाद ने कहा, ‘मेरा वीजा और टिकट तैयार हैं और मैं 6 जनवरी को होने वाले तीसरे वनडे के लिए दिल्ली में रहूंगा।’ उन्होंने कहा, ‘मुझे भारतीय वीजा हासिल करने में कोई दिक्कत नहीं हुई और मैं मैच के लिए दिल्ली की यात्रा करने को लेकर काफी रोमांचित हूं।’ पाकिस्तान की विश्व चैम्पियन टीम के कप्तान इमरान खान हालांकि स्वदेश में राजनीतिक प्रतिबद्धताओं के कारण भारत नहीं जा पाएंगे।
विज्ञापन