Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   MI vs UPW WPL 2024 Highlights Mumbai Indians vs UP Warriorz Women’s IPL Key Highlights Analysis

MI vs UPW Highlights: यूपी वॉरियर्स ने महिला प्रीमियर लीग में खोला खाता, गत विजेता मुंबई इंडियंस की पहली हार

Wed, 28 Feb 2024 11:02 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: रोहित राज Updated Wed, 28 Feb 2024 11:02 PM IST
सार

MI vs UPW WPL 2024 Highlights: यूपी का अगला मुकाबला एक मार्च को दिल्ली कैपिटल्स से है। वहीं, मुंबई की टीम दो मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ उतरेगी।

विज्ञापन
MI vs UPW WPL 2024 Highlights Mumbai Indians vs UP Warriorz Women’s IPL Key Highlights Analysis
किरण नवगिरे और एलिसा हेली - फोटो : WPL/BCCI

विस्तार

महिला प्रीमियर लीग के छठे मुकाबले में यूपी वॉरियर्स ने गत विजेता मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हरा दिया। बुधवार (28 फरवरी) को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में उसने जोरदार प्रदर्शन करते हुए सीजन में पहली जीत हासिल की थी। इससे पहले यूपी को दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। दूसरी ओर, मुंबई को पहली हार का सामना करना पड़ा है। उसे दिल्ली और गुजरात जाएंट्स के खिलाफ जीत हासिल की थी।
विज्ञापन


टूर्नामेंट के इतिहास में यूपी और मुंबई की टीमों के बीच यह चौथा मुकाबला था। दोनों टीमें अब दो-दो की बराबरी पर आ गई हैं। पिछले सीजन में लीग राउंड में मुंबई और यूपी ने एक-दूसरे के खिलाफ एक-एक मैच में जीत हासिल की थी। उसके बाद एलिमिनेटर में मुंबई ने यूपी को हराया था। इस तरह वह हेड टू हेड में 2-1 से आगे था। अब यूपी ने इसे 2-2 से बराबर कर दिया।
विज्ञापन
Trending Videos

MI vs UPW WPL 2024 Highlights Mumbai Indians vs UP Warriorz Women’s IPL Key Highlights Analysis
किरण नवगिरे और एलिसा हेली - फोटो : WPL/BCCI
यूपी ने 16.3 ओवर में ही लक्ष्य हासिल किया
यूपी की कप्तान एलिसा हेली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई ने 20 ओवर में छह विकेट पर 161 रन बनाए। यूपी की टीम ने 16.3 ओवर में 163 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। यूपी का अगला मुकाबला एक मार्च को दिल्ली कैपिटल्स से है। वहीं, मुंबई की टीम दो मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ उतरेगी।

किरण और हेली ने की 96 रनों की साझेदारी
यूपी के लिए किरण नवगिरे ने विस्फोटक अर्धशतक लगाया। उन्होंने 31 गेंद पर 57 रन की पारी खेली। इस दौरान छह चौके और चार छक्के लगाए। कप्तान एलिसा हेली ने 29 गेंद पर 33 रन बनाए। नवगिरे और हेली ने पहले विकेट के लिए 96 रन की साझेदारी कर यूपी की जीत की नींव रखी। ताहिला मैक्ग्रा एक रन बनाकर आउट हुईं। ग्रेस हैरिस और दीप्ति शर्मा ने चौथे विकेट के लिए नाबाद 65 रन की साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई। हैरिस ने 17 गेंद पर नाबाद 38 रन बनाए। उन्होंने छह चौके और एक छक्का लगाया। दीप्ति शर्मा ने 20 गेंद पर चार चौकों की मदद से नाबाद 27 रन बनाए। मुंबई के लिए इस्सी वोन्ग ने दो विकेट लिए। अमेलिया केर को एक सफलता मिली।
विज्ञापन

MI vs UPW WPL 2024 Highlights Mumbai Indians vs UP Warriorz Women’s IPL Key Highlights Analysis
हीली मैथ्यूज - फोटो : BCCI
मैथ्यूज ने सीजन में पहला अर्धशतक लगाया
इससे पहले मुंबई के लिए हीली मैथ्यूज ने अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 47 गेंद पर 55 रन बनाए। मैथ्यूज का सीजन में यह पहला अर्धशतक है। यास्तिका भाटिया ने 26 और अमेलिया केर ने 23 रन बनाए। कार्यवाहक कप्तान नताली सीवर ब्रंट 19, पूजा वस्त्राकर 18 और अंजलि सरवानी चार रन बनाकर आउट हुईं। इस्सी वोन्ग ने छह गेंद पर नाबाद 15 रन बनाए। अमनजोत कौर खाता खोले बगैर नाबाद रहीं। यूपी वॉरियर्स के लिए अंजलि सरवानी, ग्रेस हैरिस, सोफी एक्लेस्टोन, दीप्ति शर्मा और राजेश्वरी गायकवाड़ ने एक-एक विकेट लिया।

अंक तालिका का हाल
यूपी के इस जीत के साथ ही तीन मैच में दो अंक हो गए। वह अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। यूपी वॉरियर्स का नेट रनरेट -0.357 है। दूसरी ओर, मुंबई के तीन मैच में चार अंक है। उसका नेट रनरेट गिरकर -0.182 पर आ गया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दो मैच में चार अंक के साथ शीर्ष पर है। उसका नेट रनरेट +1.665 है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स दो मैच में दो अंक के साथ तीसरे पायदान पर है। उसका नेट रनरेट +1.222 है। गुजरात जाएंट्स को दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। उसका अब तक खाता नहीं खुला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed