फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   MI vs LSG Eliminator Match Report and Analysis with highlights as Mi win by 81 runs

MI vs LSG: लखनऊ को लगातार दूसरे साल एलिमिनेटर में मिली हार, 81 रन की जीत के साथ मुंबई दूसरे क्वालिफायर में

Wed, 24 May 2023 11:54 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 24 May 2023 11:54 PM IST
सार

लखनऊ की टीम को लगातार दूसरे साल एलिमिनेटर मैच में हार का सामना करना पड़ा है। यह टीम अब तक प्लेऑफ में कोई मैच नहीं जीत पाई है। लखनऊ ने प्लेऑफ में दो मैच खेले हैं और दोनों हारी है।
 

विज्ञापन
MI vs LSG Eliminator Match Report and Analysis with highlights as Mi win by 81 runs
मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीएल 2023 के क्वालिफायर मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जाएंस्ट को 81 रन से हरा दिया है। इसके साथ ही मुंबई की टीम दूसरे क्वालिफायर में पहुंच गई। यहां मुंबई का सामना गुजरात टाइटंस से होगा। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 182 रन बनाए थे। इसके जवाब में लखनऊ की टीम 16.3 ओवर में सिर्फ 101 रन पर ही सिमट गई। इस मैच में मुंबई के लिए बल्ले से सभी खिलाड़ियों ने योगदान दिया। सबसे ज्यादा 41 रन ग्रीन ने बनाए। वहीं, लखनऊ के लिए नवीन उल हक ने चार और यश ठाकुर ने तीन विकेट लिए। दूसरी पारी में लखनऊ के लिए सबसे ज्यादा 40 रन मार्कस स्टोइनिस ने बनाए। मुंबई के आकाश मधवाल ने पांच विकेट लिए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस अपने सातवें फाइनल से एक कदम दूर खड़ी है। मुंबई के लिए ग्रीन (41) और सूर्यकुमार (33) ने 66 रन की साझेदारी कर टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया। वहीं, गेंद के साथ आकाश मधवाल ने कमाल किया। उन्होंने 3.3 ओवर में सिर्फ पांच रन देकर पांच विकेट चटकाए। यह आईपीएल-16 में गेंद के साथ अब तक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। आकाश ने अनिल कुंबले के रिकॉर्ड की बराबरी की। कुंबले ने 2009 में 3.1 ओवर में 5 रन पर 5 विकेट लिए थे। मधवाल ने 3.3 ओवर यह उपलब्धि हासिल की।



लखनऊ की शुरुआत रही खराब
183 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही लखनऊ की शुरुआत अच्छी नहीं रही आकाश मधवाल ने प्रेरक मांकड़ (3) को आउट किया। काइल मायर्स तीन चौके लगाकर 18 रन बना चुके थे, लेकिन उन्हें जॉर्डन ने चौथे ओवर में आउट कर दिया। स्टोइनिस ने रनों की गति बढ़ाई। उनकी वजह से पावरप्ले में लखनऊ ने दो विकेट पर 54 रन बनाए, लेकिन इसके बाद क्रुणाल (8) पीयूष चावला का शिकार बने। लखनऊ का काम खराब 10वें ओवर में आकाश मधवाल ने किया। उन्होंने आयुष बडोनी (1) और निकोलस पूरन (0) को दो लगातार गेंदों में आउट कर दिया। रही सही कसर 27 गेंद मे 40 रन बनाने वाले स्टोइनिस के रन आउट होने से पूरी हो गई। 12 ओवर में लखनऊ का स्कोर छह विकेट पर 90 रन हो गया। लखनऊ के तीन बल्लेबाज रन आउट हुए।

रोहित-ईशान नहीं चले
इससे पहले मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। लखनऊ के कप्तान क्रुणाल पंड्या ने चेन्नई की धीमी पिच को ध्यान में रखते हुए स्पिनरों से गेंदबाजी शुरू कराई, लेकिन उनका यह दांव सफल नहीं हुआ। तीसरे ओवर में रोहित ने क्रुणाल पर छक्का लगाकर खाता खोला। चौथे ओवर में क्रुणाल तेज गेंदबाज नवीन उल हक को लेकर आए। उन्होंने रोहित (11) को कवर पर बडोनी के हाथों कैच करा दिया। यश ठाकुर के अगले ओवर में तीन चौके लगा चुके ईशान किशन (15) भी आउट हो गए। पिछले मैच में शतक लगाने वाले कैमरन ग्रीन ने क्रुणाल की ओर से फेंके गए छठे ओवर में तीन चौके लगाए। मुंबई ने पावरप्ले में दो विकेट पर 62 रन बनाए। यह इस सत्र में चेन्नई में पावरप्ले के दौरान बनाया गया तीसरा सबसे बड़ा स्कोर रहा।



नवीन ने तीन गेंदों में ग्रीन, सूर्य को किया विदा
मुंबई की उम्मीदें ग्रीन और सूर्यकुमार यादव पर टिकी थीं। दोनों 10 ओवर में टीम का स्कोर दो विकेट पर 98 रन तक ले गए, लेकिन क्रुणाल 11वें ओवर में वापस नवीन को ले आए। पहले सूर्य ने उन पर चौका लगाकर मुंबई को सौ केपार कराया। इसके बाद उन्होंने गौतम को आसान कैच दे दिया। सूर्य ने 20 गेंद में 33 रन बनाए। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 38 गेंद में 66 रन की साझेदारी की। एक गेंद बाद ही नवीन ने ग्रीन को बोल्ड कर दिया। ग्रीन ने 23 गेंद में 41 रन बनाए।



तिलक-डेविड ने 43 रन जोड़े
10 ओवर में 98 रन केबाद मुंबई ने अगले पांच ओवर में सिर्फ 33 रन बनाए। 15 ओवर में उसका स्कोर चार विकेट पर 131 रन था। तिलक वर्मा ने नवीन पर 16वें ओवर में खूबसूरत छक्का लगाया। इससे पहले उन्होंने बिश्नोई पर छक्का लगाया था। 17वें ओवर में यश ठाकुर ने टिम डेविड (13) को आउट किया। दोनों ने 33 गेंद में 43 रन जोड़े। नवीन ने तिलक वर्मा (26) को भी आउट कर दिया। अंतिम 10 ओवर मुंबई ने सिर्फ 84 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed