फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MI vs KKR Highlights: मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को पांच विकेट से हराया, किशन का शानदार अर्धशतक

Sun, 16 Apr 2023 08:32 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 16 Apr 2023 08:32 PM IST
खास बातें

MI vs KKR Indian Premier League 2023 Highlights: मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को पांच विकेट से हराकर टूर्नामेंट में लगातार दूरी जीत दर्ज की है। वहीं, कोलकाता को तीसरी हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 185 रन बनाए। मुंबई पांच विकेट खोकर 14 गेंद रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।

विज्ञापन
MI vs KKR IPL Live Score: Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders Today IPL Match Scorecard Updates In Hindi
मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स - फोटो : IPL/BCCI

लाइव अपडेट

07:25 PM, 16-Apr-2023

मुंबई ने पांच विकेट से जीता मैच

मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को पांच विकेट से हरा दिया है। इस टूर्नामेंट में यह मुंबई की लगातार दूसरी जीत है। वहीं, कोलकाता की तीसरी हार है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट खोकर 185 रन बनाए थे। कोलकाता के लिए वेंकटेश अय्यर ने शानदार शतक (104 रन) लगाया था। वहीं, मुंबई के ऋतिक शौकीन ने दो विकेट लिए थे। इसके बाद ईशान किशन ने 58 और सूर्यकुमार ने 43 रन बनाए। मध्यक्रम के बल्लेबाजों के योगदान के चलते मुंबई ने 17.4 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। 
07:18 PM, 16-Apr-2023

MI vs KKR Live Score: मुंबई का पांचवां विकेट गिरा

184 रन के स्कोर पर मुंबई की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। नेहल वधेरा चार गेंद में छह रन बनाकर आउट हो चुके हैं। लोकी फर्ग्यूसन ने उन्हें रहमनुल्लाह गुरबाज के हाथों कैच कराया। अब टिम डेविड के साथ कैमरून ग्रीन क्रीज पर हैं। मुंबई की टीम जीत से एक दो रन दूर है।
विज्ञापन
07:11 PM, 16-Apr-2023

MI vs KKR Live Score: मुंबई का चौथा विकेट गिरा

176 रन के स्कोर पर मुंबई की टीम का चौथा विकेट गिरा है। कप्तान सूर्यकुमार यादव 25 गेंद में 43 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। उन्होंन अपनी पारी में चार चौके और तीन छक्के लगाए। शार्दुल ठाकुर ने उन्हें विकेटकीपर रहमनुल्लाह गुरबाज के हाथों कैच कराया। अब टिम डेविड के साथ नेहल वधेरा क्रीज पर हैं। मुंबई की टीम जीत की दहलीज पर है।
06:56 PM, 16-Apr-2023

MI vs KKR Live Score: मुंबई इंडियंस का स्कोर 150 रन के पार

तीन विकेट के नुकसान पर मुंबई इंडियंस का स्कोर 150 रन के पार जा चुका है। सूर्यकुमार यादव और टिम डेविड क्रीज पर हैं। दोनों तेज गति से रन बना रहे हैं और मुंबई की टीम जीत की दहलीज पर पहुंच गई है। 15 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर तीन विकेट पर 163 रन है।
06:53 PM, 16-Apr-2023

MI vs KKR Live Score: मुंबई इंडियंस का तीसरा विकेट गिरा

147 रन के स्कोर पर मुंबई का तीसरा विकेट गिरा है। तिलक वर्मा 25 गेंद में 30 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। सुयश शर्मा ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। तिलक ने अपनी पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया। अब कप्तान सूर्यकुमार के साथ टिम डेविड क्रीज पर हैं।
06:42 PM, 16-Apr-2023

MI vs KKR Live Score: सूर्यकुमार और तिलक के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। ये दोनों अपनी टीम को लक्ष्य के करीब ले जा रहे हैं। 13 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर दो विकेट पर 147 रन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:32 PM, 16-Apr-2023

MI vs KKR Live Score: मुंबई का स्कोर 100 रन के पार

दो विकेट के नुकसान पर मुंबई इंडियंस का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है। तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव क्रीज पर हैं। दोनों सूझबूझ के साथ बल्लेबाजी कर रहे हैं। 10 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर दो विकेट पर 110 रन है।
06:22 PM, 16-Apr-2023

MI vs KKR Live Score: मुंबई का दूसरा विकेट गिरा

87 रन के स्कोर पर मुंबई इंडियंस की सलामी जोड़ी पवेलियन लौट चुकी है। ईशान किशन 25 गेंद में 58 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में पांच छक्के और पांच चौके लगाए। वरुण चक्रवर्ती ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। अब सूर्यकुमार यादव के साथ तिलक वर्मा क्रीज पर हैं। आठ ओवर के बाद मुंबई का स्कोर दो विकेट पर 90 रन है।
06:20 PM, 16-Apr-2023

MI vs KKR Live Score: ईशान किशन का अर्धशतक

ईशान किशन ने 22 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उनकी शानदार पारी के चलते मुंबई का स्कोर एक विकेट पर 80 रन के पार जा चुका है। सूर्यकुमार यादव दूसरे छोर पर उनका साथ दे रहे हैं।
06:15 PM, 16-Apr-2023

MI vs KKR Live Score: पावरप्ले के बाद मुंबई का स्कोर 72/1

पावरप्ले में मुंबई इंडियंस ने एक विकेट पर 72 रन बनाए हैं। ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव क्रीज पर हैं। ईशान अपने अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं। सात ओवर के बाद मुंबई का स्कोर एक विकेट पर 81 रन है।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed