{"_id":"69e5f24f5dc2a01301093423","slug":"mi-vs-gt-ipl-2026-30th-match-playing-xi-prediction-captain-vice-captain-player-list-news-in-hindi-2026-04-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MI vs GT Playing 11: गुजरात के खिलाफ मुकाबले में खेलेंगे रोहित और सैंटनर? जानें कैसी हो सकती है संभावित एकादश","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
MI vs GT Playing 11: गुजरात के खिलाफ मुकाबले में खेलेंगे रोहित और सैंटनर? जानें कैसी हो सकती है संभावित एकादश
Mon, 20 Apr 2026 03:01 PM IST
Sovit Chaturvedi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Mon, 20 Apr 2026 03:01 PM IST
सार
MI vs GT Playing 11 Today Prediction: पिछले तीन मैच में जीत हासिल करके आत्मविश्वास से भरी गुजरात टाइटंस की टीम सोमवार को होने वाले आईपीएल के मैच में लगातार हार से दबाव में चल रही मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपनी जीत का सिलसिला जारी रखने की कोशिश करेगी।
विज्ञापन
मुंबई बनाम गुजरात
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंक तालिका में सबसे नीचे चल रही पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का सामना सोमवार को आईपीएल 2026 के मुकाबले में गुजरात टाइटंस से होगा। मुंबई की तुलना में गुजरात का प्रदर्शन अच्छा रहा है। पिछले मैच में रोहित शर्मा और मिचेल सैंटनर चोट के कारण नहीं खेले थे, लेकिन गुजरात के खिलाफ मैच से पहले मुंबई के गेंदबाजी कोच पारस म्हांब्रे ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि ये दोनों खिलाड़ी अब फिट हैं और मैच के लिए उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
अंक तालिका में दोनों टीमों की स्थिति
गुजरात टाइटंस ने अपने अभियान की शुरुआत लगातार दो हार के साथ की थी, लेकिन उसके बाद उसने लगातार तीन मैच जीत कर लय हासिल कर ली है और वह तालिका में छठे स्थान पर पहुंच गई है। इसके बिल्कुल विपरीत मुंबई ने अपने पहले मैच में जीत के साथ शुरुआत की, लेकिन उसके बाद से उसका प्रदर्शन खराब होता चला गया है। उसे लगातार चार हार का सामना करना पड़ा है और उनकी हार का अंतर बहुत बड़ा रहा है, जिससे वह 10वें स्थान पर खिसक गया है।

क्यों खराब रहा है मुंबई का प्रदर्शन?
- भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा मुंबई इंडियंस के मध्यक्रम के मुख्य आधार रहे हैं लेकिन यह दोनों ही अभी तक अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं।
- सूर्यकुमार ने भले ही एक अर्धशतक लगाया है लेकिन उनके प्रदर्शन में निरंतरता का अभाव है।
- दूसरी तरफ तिलक बेहद खराब फॉर्म में हैं और पांच पारियों में सिर्फ 43 रन ही बना पाए हैं।
- कप्तान हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन भी कुछ खास अच्छा नहीं रहा है। उन्होंने चार मैचों में सिर्फ 81 रन बनाए हैं, जिससे मुंबई की बल्लेबाजी की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।
- मुंबई की समस्या केवल बल्लेबाजी तक ही सीमित नहीं है बल्कि उसके गेंदबाज भी नहीं चल पा रहे हैं।
- तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अभी तक विकेट नहीं ले पाना उसके लिए बड़ी चिंता का विषय है। उन्होंने भले ही किफायती गेंदबाजी की है लेकिन बल्लेबाज उनके सामने जोखिम लेने से बचते हुए उन्हें आसानी से खेल रहे हैं।
दो-तीन खिलाड़ियों पर निर्भर है गुजरात
इसके विपरीत गुजरात टाइटंस ने अपनी समस्याओं के बावजूद जीत हासिल करने के तरीके खोज लिए हैं। उसकी बल्लेबाजी अभी भी शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों पर काफी हद तक निर्भर है, जिसमें कप्तान शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर ही अधिकतर रन बनाने का जिम्मा संभालते हैं। ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर और राहुल तेवतिया जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाज अभी तक विश्वसनीय प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। गेंदबाजी की बात करें तो गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों ने टुकड़ों में अच्छा प्रदर्शन किया है। मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा कई बार महंगे साबित हुए हैं, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा और राशिद खान का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव वाला रहा है।

इस मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11:
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, अशोक शर्मा, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज।
मुंबई इंडियंस: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सैंटनर, ट्रेंट बोल्ट, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह।

हम यहां आपको मुंबई और गुजरात के बीच आईपीएल 2026 के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं...
मुंबई और गुजरात के बीच आईपीएल 2026 का मैच कब खेला जाएगा?
मुंबई और गुजरात के बीच आईपीएल 2026 का मैच 20 अप्रैल यानी सोमवार को खेला जाएगा।
मुंबई और गुजरात के बीच आईपीएल 2026 का मैच कहां खेला जाएगा?
मुंबई और गुजरात के बीच आईपीएल 2026 का मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
मुंबई और गुजरात के बीच आईपीएल 2026 का मैच कितने बजे से खेला जाएगा?
मुंबई और गुजरात के बीच आईपीएल 2026 का मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 7:00 बजे होगा।
मुंबई और गुजरात के बीच आईपीएल 2026 का मैच कहां देख पाएंगे?
आईपीएल 2026 के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स के पास है और दर्शक इसके मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देख सकेंगे। इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार एप पर होगी। आप Amarujala.com पर भी मैच के लाइव अपडेट्स पढ़ सकते हैं।