फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   MI vs DC IPL 2020 Qualifier 1, Mumbai Indians vs Delhi Capitals match Preview and prediction 

IPL 2020 का पहला क्वालीफायर आज, दिल्ली और मुंबई के बीच होगी जोरदार टक्कर

Thu, 05 Nov 2020 06:00 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 05 Nov 2020 06:00 AM IST
विज्ञापन
MI vs DC IPL 2020 Qualifier 1, Mumbai Indians vs Delhi Capitals match Preview and prediction 
मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : Amar Ujala

आईपीएल 2020 का पहला क्वालीफायर मुकाबला गुरुवार को मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच का यह मुकाबला कांटे की टक्कर का होने वाला है। यह मुकाबला दुबई के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा। आईपीएल में चार बार की चैंपियन मुंबई को लीग चरण में हराना आसान नहीं रहा लेकिन मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों 10 विकेट की हार से उसका थोड़ी लय गड़बड़ा गई है।

विज्ञापन


दूसरी तरफ अपने पहले खिताब की कवायद में लगे दिल्ली ने लगातार चार मैच गंवाने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को छह विकेट से हराकर दूसरा स्थान हासिल किया। इस जीत से निश्चित तौर पर उसका मनोबल बढ़ा होगा। मुंबई की टीम के लिए सकारात्मक पहलू उसके कप्तान रोहित शर्मा की वापसी हुई है, जो हैमस्ट्रिंग के कारण चार मैचों में नहीं खेल पाए थे। हालांकि रोहित सनराइजर्स के खिलाफ जल्दी पवेलियन लौट गए थे।
विज्ञापन



मौजूदा चैंपियन के पास आक्रामक बल्लेबाज हैं और बेहतरीन गेंदबाज हैं लेकिन सनराइजर्स के खिलाफ उसके बल्लेबाज नहीं चल पाए थे। उसके गेंदबाजों को भी विकेट नहीं मिल पाया था और महत्वपूर्ण मैच से पहले यह उनके लिए अच्छा सबक रहा कि किसी भी मैच को सहजता से नहीं लेना चाहिए। दिल्ली का मध्यक्रम उम्मीदों के अनुरूप प्रदर्शन करने में नाकाम रहा है। वह मुख्य तौर पर एक या दो खिलाड़ियों पर निर्भर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई के शीर्ष क्रम ने अच्छा प्रदर्शन किया है। युवा इशान किशन (428 रन) उसके प्रमुख बल्लेबाज के रूप में उभरे हैं। क्विंटन डिकाक (443 रन) अपनी शानदार फॉर्म जारी रखने के लिए तैयार होंगे। इसके बाद सूर्यकुमार यादव (410 रन) ने अपनी भूमिका बखूबी निभाई है। लंबे शॉट खेलने में माहिर हार्दिक पांड्या (241 रन), कीरोन पोलार्ड (259 रन) और क्रुणाल पांड्या (95) ने जरूरत पड़ने पर अपने कौशल का बखूबी प्रदर्शन किया है। पोलार्ड ने सनराइजर्स के खिलाफ भी चार छक्के लगाये थे।

मुंबई ने अपने मुख्य गेंदबाजों जसप्रीत बुमराह (23 विकेट) और ट्रेंट बोल्ट (20 विकेट) को सनराइजर्स के खिलाफ विश्राम दिया था। इन दोनों ने शुरुआत और डैथ ओवरों में घातक गेंदबाजी की है। राहुल चाहर और क्रुणाल को दिल्ली के खिलाफ मैदान पर उतरने से पहले सनराइजर्स के डेविड वार्नर और ऋद्धिमान साहा के हाथों हुई धुनाई को भूलना होगा।

दूसरी तरफ अजिंक्य रहाणे का फार्म में लौटना दिल्ली के लिए अच्छे संकेत हैं। उन्होंने आरसीबी के खिलाफ 60 रन की मैच विजेता पारी खेली थी। शिखर धवन (525) शानदार फार्म में हैं लेकिन उन्हें अन्य बल्लेबाजों से सहयोग की दरकार है। दिल्ली की बड़ी चिंता पृथ्वी शॉ और ऋषभ पंत की फॉर्म है जो अभी तक उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे हैं।

उनके विदेशी खिलाड़ियों शिमरोन हेटमायर और मार्कस स्टोइनिस को भी महत्वपूर्ण मैच में अपनी फॉर्म दिखानी होगी। कप्तान श्रेयस अय्यर (421) को पारी संवारने का बीड़ा उठाना होगा। दक्षिण अफ्रीका के कागिसो रबाडा (25 विकेट) और एनरिक नोर्जे (19 विकेट) ने उसकी गेंदबाजी विभाग की अगुवाई सफलतापूर्वक की है। रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल ने स्पिन विभाग अच्छी तरह से संभाला है।

इससे पहली लीग चरण में मुंबई ने दिल्ली को दोनों मैच में हराया था लेकिन रोहित ने कहा कि वह इतिहास है। रोहित ने कहा, 'यह मजेदार प्रारूप है जिसमें लगातार अच्छा खेलना होता है। आप दिल्ली कैपिटल्स पर मिली दो जीत को याद करना चाहोगे लेकिन हमें वर्तमात में जीना है और लगातार सुधार करना है।'

टीमें इस प्रकार हैं :

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), आदित्य तारे, अनमोलप्रीत सिंह, अनुकुल रॉय, क्रिस लिन, धवल कुलकर्णी, दिग्विजय देशमुख, हार्दिक पांड्या, इशान किशन, जेम्स पैटिनसन, जसप्रीत बुमराह, जयंत यादव, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, मिशेल मैकलेनगन, मोहसिन खान, नाथन कूल्टर-नाइल, प्रिंस बलवंत राय, क्विंटन डीकॉक, राहुल चाहर, सौरभ तिवारी, शेरफेन रदरफोर्ड, सूर्यकुमार यादव, ट्रेंट बोल्ट।

दिल्ली कैपिटल्स : श्रेयस अय्यर (कप्तान), कैगिसो रबाडा, मार्कस स्टोइनिस, संदीप लामिछाने, ईशांत शर्मा, अजिंक्य रहाणे, रविचंद्रन अश्विन, शिखर धवन, शिमरोन हेटमायर, एलेक्स केरी, मोहित शर्मा, पृथ्वी सॉव, ललित यादव, अवेश खान, अक्षर पटेल, तुषार देशपांडे, ऋषभ पंत, हर्षल पटेल, कीमो पॉल, अमित मिश्रा, एनरिच नॉर्जे, डैनियल सैम्स।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed