फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   MI Performance in IPL 2026 Analysis Five Key Reason Behind Flop Season for Mumbai Indians Stats

मुंबई इंडियंस के प्रदर्शन का एनालिसिस: इन पांच कारणों के चलते इस सीजन फ्लॉप रही MI, छठे खिताब का इंतजार बढ़ा

Mon, 11 May 2026 03:05 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 11 May 2026 03:05 PM IST
सार

पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए प्लेऑफ के दरवाजे अब पूरी तरह बंद हो गए हैं। पहले मैच में जीत से शुरुआत करने वाली मुंबई इंडियंस की टीम लय को बरकरार नहीं रख सकी और उसने लगातार मैच गंवाए। आइए जानते हैं किन कारणों के चलते मुंबई का सफर ग्रुप चरण में ही थम गया...

विज्ञापन
MI Performance in IPL 2026 Analysis Five Key Reason Behind Flop Season for Mumbai Indians Stats
मुंबई इंडियंस - फोटो : IPL

विस्तार

आईपीएल की सबसे सफल टीम में से एक मुंबई इंडियंस मौजूदा सीजन प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली दूसरी टीम बनी। मुंबई का प्रदर्शन आईपीएल 2026 में बिलकुल भी अच्छा नहीं रहा और टीम ने 11 में से आठ मैच गंवाए। मुंबई ने इस सीजन में सिर्फ तीन ही मैच जीते। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ मिली हार के बाद टीम प्लेऑफ की दौड़ से पूरी तरह बाहर हो गई।  
विज्ञापन

आठवीं बार लीग चरण में थमा सफर
  • 19 सीजन में से यह आठवीं बार है जब पांच बार की चैंपियन मुंबई टीम का सफर लीग चरण में ही थम गया है। 
  • हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम तीसरी बार उतरी थी और एक बार फिर प्रभावित नहीं कर सकी। 
  • मुंबई की टीम मौजूदा सीजन में खिलाड़ियों की चोट से भी परेशान रही। 
  • पहले रोहित शर्मा चोट की वजह से कुछ मैच नहीं खेल सके और फिर नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या भी चोटिल हो गए, जिनकी अनुपस्थिति में सूर्यकुमार यादव ने टीम की कमान संभाली। 
  • आइए आपको वो पांच कारण बताते हैं, जिसके चलते इस सीजन मुंबई इंडियंस की लुटिया डुबी... 
विज्ञापन
विज्ञापन

सूर्यकुमार का खराब फॉर्म पड़ी भारी: आईपीएल 2026 में सूर्यकुमार यादव रनों के लिए तरसते नजर आए। सूर्यकुमार की खराब फॉर्म का असर मुंबई इंडियंस के प्रदर्शन पर भी दिखा। 11 पारियों में सूर्यकुमार ने अब तक सिर्फ 195 रन बनाए हैं और उनका बल्लेबाजी औसत महज 17.72 का रहा। सूर्यकुमार आईपीएल 2026 में अभी तक सिर्फ एक अर्धशतक ही लगा सके हैं।
 
विज्ञापन

विकेट के लिए तरसे बुमराह: मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी अटैक की जान कहे जाने वाले जसप्रीत बुमराह के लिए यह सीजन किसी बुरे सपने की तरह गुजर रहा है। बुमराह 11 मुकाबलों में अब तक सिर्फ तीन ही विकेट निकाल सके हैं और उनका इकॉनोमी भी 8.51 का रहा है। एमआई गेंदबाजी में बुमराह पर काफी हद तक निर्भर है और उनका निराशाजनक प्रदर्शन टीम की असफलता का बड़ा कारण रहा।

हार्दिक पांड्या की खराब कप्तानी: आईपीएल 2026 में हार्दिक पांड्या की कप्तानी भी सवालों के घेरे में रही। हार्दिक खुद बल्ले और गेंद दोनों से कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके। इसके साथ ही सही प्लेइंग इलेवन और गेंदबाजी में बदलाव करने को लेकर भी हार्दिक के फैसले मुंबई इंडियंस के पक्ष में नहीं गए। आठ मुकाबलों में हार्दिक ने सिर्फ चार विकेट चटकाए, जबकि बल्ले से उन्होंने 146 रन बनाए हैं।

अच्छे स्पिनर की कमी खली: मुंबई इंडियंस को इस सीजन एक अच्छे स्पिनर की कमी साफतौर पर खली। अल्लाह गजनफर उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे और उनके प्रदर्शन में निरंतरता की कमी नजर आई। गजनफर अहम मौकों पर विकेट चटकाने में नाकाम रहे। इसके साथ ही वह बीच के ओवरों में बल्लेबाजों पर दबाव भी नहीं बना सके। मिचेल सैंटनर का चोटिल होना भी मुंबई इंडियंस को काफी भारी पड़ा।

कमजोर नजर आया मध्यक्रम: मुंबई इंडियंस का मध्यक्रम भी इस सीजन काफी कमजोर नजर आया। सूर्यकुमार के साथ-साथ हार्दिक, नमन धीर और विल जैक्स जैसे बल्लेबाजों का प्रदर्शन भी काफी निराशाजनक रहा। वहीं, सलामी बल्लेबाज के तौर पर इस सीजन रेयान रिकेल्टन और रोहित शर्मा भी कोई खास छाप नहीं छोड़ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed