सोशल मीडिया से शुरू हुई #Metoo मुहिम में बॉलीवुड और मीडिया जगत के कई नामी-गिरामी हस्तियों के फंसने के बाद अब क्रिकेटर्स का नाम भी आने लगा है। पहले श्रीलंका के पूर्व कप्तान अर्जुन रणतुंगा पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे थे तो अब इस मामले में तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा फंसते नजर आ रहे हैं।
{"_id":"5bbf22f9867a5528355384cf","slug":"metoo-movement-famous-cricket-lasith-malinga-accused-of-sexual-harassment-by-bollywood-singer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"#MeToo में फंसे क्रिकेटर लसिथ मलिंगा, बॉलीवुड की मशहूर सिंगर ने लगाए आरोप","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
#MeToo में फंसे क्रिकेटर लसिथ मलिंगा, बॉलीवुड की मशहूर सिंगर ने लगाए आरोप
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 11 Oct 2018 03:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिनमयी श्रीपदा
मलिंगा पर आरोप लगाया है भारत की प्लेबैक सिंगर चिनमयी श्रीपदा ने। सोशल मीडिया पर किसी अनजान पीड़िता की बात रखते हुए श्रीपदा ने एक पोस्ट लिखा। जिसमें आरोप लगाया है कि कुछ साल पहले आईपीएल के दौरान मुंबई के एक होटल में मलिंगा ने उससे बलात्कार करने की कोशिश की।
पीड़िता के जिस बयान को चिनमयी श्रीपदा ने पोस्ट किया है उसमें लिखा है, 'मैं अपना नाम सामने नहीं लाना चाहती। कुछ साल पहले आईपीएल के दौरान मे मुंबई के एक होटल में मैं अपनी एक दोस्त को खोज रही थी। अचानक मुझे मलिंगा मिले और उन्होंने कहा कि मेरी फ्रेंड उनके कमरे में है। मैं वहां पहुंची तो वहां कोई नहीं था। इसी बीच मलिंगा ने मुझे बिस्तर पर गिरा दिया और मेरे ऊपर लेट गए। मैंने खुद को छुड़ाने की कोशिश की लेकिन मुझे कामयाबी नहीं मिली। मैंने अपनी आंखे बंद कर लीं। तभी डोरबेल बजी और होटल का स्टाफ किसी काम अंदर आया। मैने इसका फायदा उठाया और सीधे वॉशरूम में चली गई जहां अपना चेहरा साफ करके उस कमरे से भाग निकली। पझे पता है कि लोग कहेंगे कि वह मशहूर व्यक्ति है और मैं जानबूझकर उसके पास गई थी।’
Cricketer Lasith Malinga. pic.twitter.com/Y1lhbF5VSK
— Chinmayi Sripaada (@Chinmayi) October 11, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
लसिथ मलिंगा
मलिंगा ने अब तक अपने ऊपर लगे इस आरोप पर कोई सफाई नहीं दी है लेकिन सोशल मीडिया पर चिनमयी श्रीपदा का यह ट्वीट वायरल होता जा रहा है। मलिंगा ने अपने करियर में कुल 30 टेस्ट मैचों में 101 विकेट्स हासिल किए हैं और 207 वनडे मुकाबलों में उनके नाम कुल 306 विकेट्स दर्ज हैं।
विज्ञापन
इससे पहले 1996 विश्व कप विजेता श्रीलंका टीम के कप्तान अर्जुना रणतुंगा पर एक एयर होस्टेस ने बदसलूकी और यौन हमले का आरोप लगाया था। सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखते हुए उन्होंने आरोप लगाया कहा था कि रणतुंगा ने मुंबई के होटल में उनके साथ छेड़छाड़ की थी और शिकायत के बावजूद होटल मैनेजमेंट ने उनकी मदद नहीं की थी।