{"_id":"5bbef42a867a55285b78028b","slug":"hardik-pandya-birthday-special-controversy-always-surrounded-with-team-indias-all-rounder","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"B'day Spcl: टीम इंडिया के 'कुंगफू पांड्या' हैं हार्दिक, विवादों से रहा गहरा नाता","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
B'day Spcl: टीम इंडिया के 'कुंगफू पांड्या' हैं हार्दिक, विवादों से रहा गहरा नाता
Thu, 11 Oct 2018 12:26 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 11 Oct 2018 12:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
हार्दिक पांड्या और ऋषभ पंत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या गुरुवार को 25 साल के हो गए हैं। हार्दिक ने शानदार प्रदर्शन करके बहुत ही जल्द अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग छाप बनाई है। वह मौजूदा समय में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर्स में शामिल हैं। यही नहीं, पांड्या फिलहाल सक्रिय क्रिकेटर्स में सबसे स्टाइलिश खिलाड़ियों की लिस्ट में भी शामिल हैं। हालांकि, पांड्या का विवादों से भी गहरा नाता रहा है। चलिए आपको बताते हैं कि हार्दिक और विवाद का क्या संबंध रहा है:
2 of 5
pandya and kapil dev
हार्दिक पांड्या ने दमदार प्रदर्शन करके जल्द ही टीम इंडिया में अपनी जगह स्थापित की। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई बेहतरीन प्रदर्शन किए और इसके बाद हार्दिक की तुलना महान भारतीय ऑलराउंडर कपिल देव से होने लगी। पूर्व क्रिकेटर्स को यह अच्छा नहीं लगा क्योंकि तभी हार्दिक के प्रदर्शन में गिरावट आने लगी। खुद कपिल देव ने हार्दिक को सलाह दी और तुलना के विवाद को बढ़ा दिया। इसके बाद हार्दिक पांड्या ने सभी से गुजारिश की थी कि कपिल देव से उनकी तुलना नहीं की जाए और उन्हें हार्दिक पांड्या ही रहने दें।
3 of 5
hardik Pandya
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें सीजन में हार्दिक पांड्या का ऋषभ पंत से विवाद हुआ। दिल्ली डेयरडेविल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच में हार्दिक पांड्या की गेंद पर ऋषभ पंत ने एक हाथ से छक्का जमा दिया। इस पर तेज गेंदबाज ऑलराउंडर अपना आपा खो बैठे और युवा बल्लेबाज को खरीखोटी सुना दी। ऋषभ ने भी हार्दिक को उल्टा जवाब दे दिया। यह विवाद तब बढ़ गया। हालांकि, दोनों खिलाड़ियों के बीच किसी प्रकार का विवाद नहीं हुआ और यह मामला मैच खत्म होने के साथ ही समाप्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
hardik pandya
बीआर आंबेडकर पर एक ट्वीट करके फंस गए थे हार्दिक पांड्या। इस ट्वीट में आंबेडकर की आलोचना हुई थी जबकि उनके समुदाय के लोगों की भावनाओं को भी ठेस पहुंचाई गई थी। पांड्या ने अपने ट्विटर टाइमलाइन पर पोस्ट किया, 'कौन आंबेडकर??? वही क्या जिसने दोगला कानून और संविधान बनाया या वो जिसने आरक्षण नाम की बीमारी देश में फैलाई।' इस पर राजस्थान कोर्ट ने हार्दिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की बात भी कही थी। हार्दिक इस पर आलोचनाओं से घिर गए थे। हालांकि, कुछ समय के बाद स्पष्ट हुआ कि हार्दिक के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से यह ट्वीट नहीं किया गया था।
विज्ञापन
5 of 5
हार्दिक पांड्या
हार्दिक पांड्या इंग्लैंड दौरे पर भी जमकर ट्रोल हुए थे। टीम इंडिया का टेस्ट सीरीज में प्रदर्शन अच्छा नहीं चल रहा था। तब हार्दिक ने अभ्यास करने के बजाय घूमने के समय का एक फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। इसके बाद सुनील गावस्कर और हरभजन सिंह ने भी भारतीय खिलाड़ियों की आलोचना करते हुए कहा कि वह अभ्यास पर कम समय बिता रहे हैं। हार्दिक पांड्या को फैंस से भी खरीखोटी सुनना पड़ी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।