{"_id":"58a72fbf4f1c1bb901d83c3a","slug":"melbourne-t-20-match-srilanka-beats-australia-by-5-wickets","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले टी-20 मैच में श्रीलंका ने अंतिम गेंद पर दी ऑस्ट्रेलिया को पटकनी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पहले टी-20 मैच में श्रीलंका ने अंतिम गेंद पर दी ऑस्ट्रेलिया को पटकनी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 17 Feb 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेलबर्न में हुए रोमांचक टी-20 मैच के पहले मुकाबले में श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया पर पांच विकेट से जीत दर्ज की। चमारा कपूगेदारा ने अंतिम गेंद पर चौका जड़कर श्रीलंकाई टीम को पहले टी-20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच विकेट से शानदार जीत दिला दी।
विज्ञापन
श्रीलंकाई टीम इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार पिछले चार टी-20 मैच में जीत दर्ज की है। श्रीलंका टीम की ओर से असेला गुनारत्ने और मिलिंडा ने 60 रन की साझेदारी की। तीन मैचों की सीरीज में श्रीलंकाई टीम ने 1-0 से बढ़त बना ली है। असेला मैच में अर्धशतक लगाने वाले इकलौते खिलाड़ी रहे। उन्हें बेहतरीन खेल के लिए मैन अॉफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
मैच में एक रोमांचक समय आया जब श्रीलंका को 17 गेंदों पर 18 रन की जरूरत थी और ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान फिंच हर गेंद पर फील्डिंग बदलते रहे। पारी की अंतिम गेंद पर कपूगेदारा ने चौका लगाकर श्रीलंका को जीत दिला दी। आस्ट्रेलियाई टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 168/6 रन का स्कोर बनाया था। जिसके जबाव में श्रीलंका ने पांच विकेट खोकर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन