{"_id":"67ae2b3f296746c2530c7130","slug":"meerut-invaders-registered-victory-in-first-match-of-llcten-10-defeating-venkateshwara-lions-by-6-runs-2025-02-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MI vs VL: एलएलसीटेन-10 के पहले मैच में IIMT मेरठ इनवेडर्स ने दर्ज की जीत, वेंकटेश्वरा लायंस को छह रन से हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
MI vs VL: एलएलसीटेन-10 के पहले मैच में IIMT मेरठ इनवेडर्स ने दर्ज की जीत, वेंकटेश्वरा लायंस को छह रन से हराया
Fri, 14 Feb 2025 12:38 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Mayank Tripathi
Updated Fri, 14 Feb 2025 12:38 PM IST
सार
वेंकटेश्वरा लायंस के कप्तान धर्मेंद्र कुमार उर्फ दीपू गेल ने पहले टॉस जीतकर IIMT मेरठ इनवेडर्स को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। IIMT मेरठ इन्वेडर्स की टीम ने शुभम की 21 रनों की पारी की बदौलत 10 ओवर में सात विकेट पर 91 रन बनाए। जवाब में वेंकटेश्वरा लायंस मुरादाबाद निर्धारित ओवरों में सात विकेट खोकर सिर्फ 85 रन ही बना सकी। उनके लिए वसिक राजा ने 29 रन बनाए, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके।
विज्ञापन
एलएलसीटेन10
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ इनवेडर्स ने वेंकटेश्वरा लायंस को पहले में छह रन से हराकर एलएलसीटेन-10 में जीत के साथ शुरुआत की। गुरुवार को लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में वेंकटेश्वरा लायंस ने टॉस जीतकर मेरठ इनवेडर्स को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। आकाश की टीम ने शुभम की 21 रनों की पारी की बदौलत 10 ओवर में सात विकेट पर 91 रन बनाए। जवाब में वेंकटेश्वरा लायंस निर्धारित ओवरों में सात विकेट खोकर सिर्फ 85 रन ही बना सकी। उनके लिए वसीक रजा ने 29 रन बनाए, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके।
विज्ञापन
मेरठ इनवेडर्स की पारी
इस मुकाबले में मेरठ की शुरुआत धीमी हुई। सलामी बल्लेबाजी के लिए उतरे सचिन सिर्फ दो रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद उम्मीद थी कि तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए आकाश को जीशान का साथ मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और वह आठ रन बनाकर लौट गए। इस मैच में आकाश ने 13, सरताज ने 19, एजाज ने एक, शुभम ने 21 कामरान ने आठ और अमर ने आठ* रन बनाए। वेंकटेश्वरा के लिए निजाम ने दो विकेट लिए जबकि सलमान, धर्मेंद्र और अर्जुन ने एक-एक विकेट चटकाया।

वेंकटेश्वरा लायंस की पारी
लक्ष्य का पीछा करने पहुंची वेंकटेश्वरा लायंस की शुरुआत अच्छी हुई थी। शानू और वसीक के बीच पहले विकेट के लिए 15 रनों की साझेदारी हुई, जिसे कामरान ने तोड़ा। इसके बाद टीम को एक बड़ी साझेदारी की दरकार थी लेकिन मेरठ के गेंदबाजों के कहर के आगे वेंकटेश्वरा का बल्लेबाजी क्रम ताश के पत्तों की तरह बिखर गया। इस मुकाबले में अमन ने तीन, धर्मेंद्र ने 15, गगन ने शून्य, हर्षित ने 19 रन बनाए जबकि रोहित, ओमकार और सलमान खाता भी नहीं खोल सके। मेरठ के लिए कामरान ने तीन, खालिद ने दो और अनिकेत ने एक विकेट चटकाया।

डिप्टी सीएम, ब्रेट ली और क्रिस गेल की मौजूदगी में हुआ लीग का आगाज
अमर उजाला और लीजेंड्स लीग क्रिकेट द्वारा आयोजित की जा रही उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी टेनिस बॉल क्रिकेट लीग एलएलसीटेन-10 की गुरुवार को शुरुआत हो गई। गुरुवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने लीग का उद्घाटन किया। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के पूर्व गेंदबाज ब्रेट ली और वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज क्रिस गेल मौजूद रहे। डिप्टी सीएम ने इस लीग के उद्घाटन समारोह में अमर उजाला को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा- अमर उजाला और एलएलसी टेन 10 ने मिलकर देश को एक नया मंच प्रदान किया है। इसके लिए दोनों का आभार। क्रिकेट पूरी दुनिया में तो लोकप्रिय है ही, लेकिन भारत में तो यह हर गली में खेला जाता है। बच्चों के पास अब तक एक ऐसा मंच नहीं था। जो बच्चे और युवा टेनिस बॉल से क्रिकेट खेलते हैं, उन्हें आज बड़ा मंच मिला है।