फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   mca ban on shah rukh Khan entry into wankhede for ipl

किंग खान की वानखेडे में नो एंट्री

Sun, 31 Mar 2013 11:43 PM IST
मुंबई/एजेंसी
मुंबई/एजेंसी Updated Sun, 31 Mar 2013 11:43 PM IST
विज्ञापन
mca ban on shah rukh Khan entry into wankhede for ipl

आईपीएल के पांचवें संस्करण में मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में सुरक्षाकर्मियों से हुआ विवाद कोलकाता नाइटराइडर्स के सहमालिक शाहरुख खान का पीछा छोड़ता नजर नहीं आ रहा है।

विज्ञापन


इस विवाद के चलते बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान को आईपीएल के इस सीजन में भी वानखेडे में एंट्री नहीं मिलेगी।

पिछले साल हुए विवाद के बाद मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) ने शाहरुख पर वानखेडे में प्रवेश करने पर पांच साल तक रोक लगा दी थी।

एमसीए के सूत्रों के अनुसार क्रिकेट संघ का शाहरुख पर पांच साल के लिए लगाए गए प्रतिबंध को फिलहाल हटाने का कोई इरादा नहीं है और एमसीए अपने फैसले पर डटा हुआ है।
विज्ञापन


पिछले साल शाहरुख पर लगे प्रतिबंध के बाद मौजूदा आईपीएल अध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा था कि एमसीए के इस निर्णय पर अंतिम फैसला बीसीसीआई द्वारा लिया जाएगा।

तब उन्होंने तर्क दिया था कि स्टेट बॉडीज इस तरह के मामलों में सिर्फ सिफारिश कर सकती है, लेकिन अंतिम निर्णय बीसीसीआई का होगा। सूत्रों के अनुसार एमसीए अधिकारियों ने बीसीसीआई से शाहरुख पर लगे प्रतिबंध के मुद्दे पर चर्चा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या था मामला
बीते साल मुंबई इंडियंस पर कोलकाता नाइटराइडर्स की जीत के बाद शाहरुख खान की मैदान पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों से झड़प हो गई थी। विवाद बढ़ने के बावजूद शाहरुख ने माफी मांगने से इंकार कर दिया था।


इसके बाद 18 मई को मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन की प्रबंधन कमेटी के तत्कालीन अध्यक्ष विलासराव देशमुख ने अभिनेता के वानखेडे स्टेडियम सहित एमसीए के परिसर में घुसने पर पांच साल का बैन लगा दिया था।

हालांकि शाहरुख ने उल्टे सुरक्षाकर्मियों पर अपने बच्चों के साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed