फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mayank Yadav clocks 147 kph bowls maiden over on T20I debut cementing his future as a star Indian pacer

IND vs BAN: डेब्यू पर तेज गेंदबाज मयंक यादव ने किया प्रभावित, 147 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी

Sun, 06 Oct 2024 11:02 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 06 Oct 2024 11:02 PM IST
सार

मयंक को लंबे समय से भारत के लिए खेलने का इंतजार था और उनका यह सपना रविवार को पूरा हुआ। मयंक ने भी इसे यादगार बनाने में देर नहीं की और अपने करियर की आठवीं गेंद पर पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय विकेट चटकाया।

विज्ञापन
Mayank Yadav clocks 147 kph bowls maiden over on T20I debut cementing his future as a star Indian pacer
मयंक यादव - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय टीम के नई तेज गेंदबाज सनसनी मयंक यादव का इंतजार आखिरकार रविवार को समाप्त हुआ और उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में प्लेइंग-11 में शामिल किया गया। आईपीएल 2024 में लखनऊ सुपरजाएंट्स के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले मयंक यादव ने भारत के लिए अपने पहले मुकाबले में प्रभावित किया। भारत ने इस मुकाबले के लिए मयंक के अलावा नीतीश रेड्डी को डेब्यू का मौका दिया। 
विज्ञापन

मयंक ने आठवीं गेंद पर लिया पहला विकेट
22 वर्षीय मयंक को लंबे समय से भारत के लिए खेलने का इंतजार था और उनका यह सपना रविवार को पूरा हुआ। मयंक ने भी इसे यादगार बनाने में देर नहीं की और अपने करियर की आठवीं गेंद पर पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय विकेट चटकाया। बांग्लादेश के बल्लेबाज महमूदुल्लाह मयंक का पहला शिकार बने जो एक रन बनाकर आउट हुए। मयंक को पहला विकेट मिलते ही कप्तान सूर्यकुमार यादव ने उन्हें गले लगा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अगरकर-अर्शदीप के क्लब में शामिल हुए मयंक
भारतीय टीम की नई तेज गेंदबाजी सनसनी मयंक यादव को पहली बार भारत के लिए खेलने का मौका मिला। सूर्यकुमार ने पावरप्ले खत्म होने से पहले छठा ओवर डालने के लिए मयंक को बुलाया। बांग्लादेशी बल्लेबाज मयंक की गति से अवगत नहीं थे और मयंक ने आशा के अनुरूप प्रदर्शन किया। उन्होंने पहला ओवर मेडन डाला और वह अपने पहले टी20 मैच में शुरुआती ओवर मेडन डालने वाले भारत के तीसरे गेंदबाज बन गए। मयंक से पहले ऐसा अजीत अगरकर और अर्शदीप सिंह कर चुके हैं। 

मयंक ने दिखाई गति की क्षमता
मयंक को तेज गेंदबाजी के लिए जाने जाता है और ऐसा वह आईपीएल 2024 में कर चुके हैं। मयंक ने ऐसा ही कुछ अपने पहले मैच में भी किया। मयंक ने इस दौरान 147 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डाली और दिखाया कि क्यों उन्हें भारत का भविष्य का सितारा माना जा रहा है। मयंक ने अपने डेब्यू मैच में ही साबित कर दिया है कि वह न केवल अपनी छाप छोड़ने में सक्षम हैं, बल्कि भारत की गेंदबाजी इकाई के लिए एक बेहतर भविष्य भी सुनिश्चित कर रहे हैं। 

मयंक ने आईपीएल में फेंकी थी सीजन की सबसे तेज गेंद 
मयंक ने आईपीएल में अपने करियर की शुरुआत शानदार तरीके से की थी और वह अपने पहले दो मैच में प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे। मयंक ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ मैच में इस आईपीएल सीजन की सबसे तेज गेंद फेंकी थी। उन्होंने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा था। दरअसल, पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में मयंक ने 155.8 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गेंद फेंकी थी। वहीं, बेंगलुरु के खिलाफ उन्होंने 156.7 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गेंद फेंक कर अपने ही रिकॉर्ड में सुधार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed