फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mayank Agarwal will play against county xi in durham, rishabh pant is still not available

इंग्लैंड में काउंटी एकादश के साथ अभ्यास मैच में मयंक को मौका, प्रदर्शन पर रहेगी नजर

Mon, 19 Jul 2021 09:31 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डरहम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डरहम Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 19 Jul 2021 09:31 PM IST
सार

भारतीय टेस्ट एकादश में अपनी जगह फिर से हासिल करने के लिए सलामी बल्लेबाज मयंक उनके सबसे अच्छे दोस्त केएल राहुल नियमित विकेटकीपर ऋषभ पंत की अनुपस्थिति में विकेट के पीछा मोर्चा संभालेंगे।

विज्ञापन
Mayank Agarwal will play against county xi in durham, rishabh pant is still not available
मयंक अग्रवाल - फोटो : ट्विटर

विस्तार

चोटिल शुभमन गिल की जगह पर मयंक अग्रवाल मंगलवार से काउंटी एकादश (काउंटी सेलेक्ट इलेवन) के खिलाफ तीन दिवसीय मैच में शामिल होंगे। भारतीय टेस्ट एकादश में अपनी जगह फिर से हासिल करने के लिए सलामी बल्लेबाज मयंक उनके सबसे अच्छे दोस्त केएल राहुल नियमित विकेटकीपर ऋषभ पंत की अनुपस्थिति में विकेट के पीछा मोर्चा संभालेंगे।

विज्ञापन


इस मैच को प्रथम श्रेणी मुकाबले का दर्जा हासिल है, जो भारतीय टीम के साथ पिछले कई वर्षों में पहला मौका है। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का मानना था कि ‘आधिकारिक मैच’ के होने से सभी खिलाड़ियों को अभ्यास का मौका नहीं मिलता है। हालांकि भारतीय टीम प्रबंधन चाहता है कि अगले महीने शुरू होने वाली पांच टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले एक विशुद्ध प्रथम श्रेणी का मैच मिले।

विज्ञापन

पंत का टीम के बायो-बबल में शामिल होना बाकी

बीसीसीआई के सूत्रों के अनुसार, कोविड-19 जांच में पॉजिटिव आने के बाद पंत ने लंदन में 10-दिवसीय पृथकवास पूरा कर लिया है और ‘ठीक हो रहे हैं‘ लेकिन उनका डरहम में टीम के बायो-बबल (जैव सुरक्षित माहौल) में शामिल होना बाकी है।

बीसीसीआई के इस अधिकारी ने गोपनीयता के शर्त पर बताया, ‘अगर पंत अभ्यास मैच के लिए समय पर पहुंच जाते, तो भी उन्हें मैच के लिए जरूरी फिटनेस हासिल करने के लिए पर्याप्त आराम दिया जाएगा। उनमें बीमारी के लक्षण नहीं है लेकिन नॉटिंघम में शुरुआती टेस्ट से पहले अच्छी तरह से अभ्यास करने की आवश्यकता होगी।’

उन्होंने कहा, ‘पंत और एहतियात के तौर पर पृथकवास में समय बिता रहे ऋद्धिमान साहा दोनों पहले टेस्ट के लिए उपलब्ध रहेंगे।’ 

टीम प्रबंधन की नजरें हालांकि मयंक पर होगी क्योंकि चोटिल शुभमन गिल के श्रृंखला से बाहर होने के बाद पहले टेस्ट में रोहित शर्मा के साथ उनकी सलामी जोड़ी बनाने की संभावना है। मयंक ऑस्ट्रेलिया दौरे से अच्छे लय में नहीं हैं। ऑस्ट्रेलिया में रोहित के आने के बाद वह अंतिम 11 से बाहर हो गए थे।

राहुल ने भी टेस्ट करियर के अपने 2000 रन में से ज्यादातर स्कोर पारी का आगाज करते हुए ही किया है। यह समझा जा रहा है कि अगर अनुभवी बल्लेबाजों में से कोई (अजिंक्य रहाणे) लय हासिल करने में नाकाम रहा तो राहुल का इस्तेमाल मध्यक्रम के बल्लेबाज के रूप में किया जा सकता है ।

काउंटी एकादश की इस टीम में ज्यादातर युवा खिलाड़ी है जिसमें सिर्फ जेम्स ब्रासे ही इंग्लैंड की मौजूदा अंतरराष्ट्रीय टीम का हिस्सा है। भारत दूसरी पारी में हालांकि सलामी बल्लेबाजी में राहुल और मयंक दोनों को ही आजमा सकता है। मैच हालांकि तीन दिन का होने के कारण दूसरी पारी की संभावना ज्यादा नहीं है।

गेंदबाजी विभाग में, मोहम्मद सिराज खुद को परखना चाहेंगे और जसप्रीत बुमराह कुछ विकेट चटकाकर लय हासिल करना चाहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed