{"_id":"66fc168470b1ef20950d668c","slug":"mayank-agarwal-was-named-as-karnataka-s-captain-for-their-first-two-rounds-of-ranji-trophy-matches-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ranji Trophy: मयंक अग्रवाल रणजी ट्रॉफी में करेंगे कर्नाटक टीम की कप्तानी, प्रसिद्ध कृष्णा पर रहेगी नजरें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Ranji Trophy: मयंक अग्रवाल रणजी ट्रॉफी में करेंगे कर्नाटक टीम की कप्तानी, प्रसिद्ध कृष्णा पर रहेगी नजरें
Tue, 01 Oct 2024 09:05 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 01 Oct 2024 09:05 PM IST
सार
दलीप ट्रॉफी में औसत प्रदर्शन के बाद मयंक अच्छी पारियां खेलकर चयनकर्ताओं का ध्यान खींचना चाहेंगे। दूसरी तरफ, ध्यान तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा पर भी रहेगा। प्रसिद्ध भी बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे जिन्होंने दलीप ट्रॅाफी में दो मैचों में सिर्फ चार विकेट लिए थे।
विज्ञापन
मयंक अग्रवाल
- फोटो : X
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को आगामी रणजी ट्रॉफी के लिए कर्नाटक टीम की कमान सौंपी गई है। पिछले कुछ समय से खराब दौर से गुजर रहे मयंक पहले दो दौर में मध्यप्रदेश और केरल के खिलाफ कर्नाटक की कप्तानी करेंगे। कर्नाटक और मध्यप्रदेश का सामना 11 अक्तूबर से इंदौर में होगा जबकि केरल और कर्नाटक के बीच मैच 18 अक्तूबर से बेंगलुरु में खेला जाएगा।
दलीप ट्रॉफी में औसत प्रदर्शन के बाद मयंक अच्छी पारियां खेलकर चयनकर्ताओं का ध्यान खींचना चाहेंगे। दूसरी तरफ, ध्यान तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा पर भी रहेगा। प्रसिद्ध भी बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे जिन्होंने दलीप ट्रॅाफी में दो मैचों में सिर्फ चार विकेट लिए थे। वह ईरानी कप में मुंबई के खिलाफ पहले दिन एक भी विकेट नहीं ले सके।
दलीप ट्रॉफी के बाद देवदत्त पडिक्कल भी बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद करेंगे, जबकि विसाख विजयकुमार भी प्रभावित करना चाहेंगे। विजयकुमार को हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का तेज गेंदबाजी अनुबंध मिला था। हालांकि, चोट से उबरने वाले विदवथ कावेरप्पा को 16 सदस्यीय टीम में जगह नहीं मिली है। इसके अलावा ध्यान ऑलराउंडर श्रेयस गोपाल पर रहेगा जो पिछले सीजन केरल के लिए खेलने के बाद राज्य की टीम में वापस आए हैं।
विज्ञापन
कर्नाटक टीम : मयंक अग्रवाल (कप्तान ), निकिन जोस, देवदत्त पडिक्कल, आर स्मरण, मनीष पांडे, श्रेयस गोपाल, सुजय साटेरी, हार्दिक राज, विसाख विजयकुमार, प्रसिद्ध कृष्णा, वासुकी कौशिक, लवनीत सिसोदिया, मोहसिन खान, विद्याधर पाटिल, किशन बेदारे, अभिलाष शेट्टी।