बॉक्सिंग डे टेस्ट से ठीक एक दिन पहले टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने अपने टेस्ट डेब्यू को याद किया। आइए जानते हैं कि दो साल पहले अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले मंयक ने क्या कहा...
मेलबर्न टेस्ट से पहले भावुक हुए मयंक अग्रवाल, डेब्यू मैच को कुछ यूं किया याद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अग्रवाल ने ट्वीट कर कहा, '26.12. 2018...,इस दिन को हमेशा के लिए संजोकर रखूंगा। एक बच्चा, जो हमेशा अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का सपना देखा था। टेस्ट कैप पहनने के बाद मेरे अंदर तमाम तरह की भावनाएं जागृत हो रही थीं। एमसीजी (मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड) में बल्लेबाजी करने की याद आज भी मेरे जेहन में ताजा है और मैं इसे हमेशा के लिए संजोकर रखूंगा।'
26 -12 - 2018: For a kid, who always harboured dreams of representing his country, I had a lot of emotions running through my mind after receiving the test cap.
The memory of walking out to bat at the MCG hasn't sunk in yet. A memory I'll cherish forever! 😇 pic.twitter.com/5H5OXaMbRz
बता दें कि मयंक अग्रवाल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पर अंतरराष्ट्रीय टेस्ट डेब्यू किया था। उस मैच में उन्होंने 76 रन की पारी खेली थी। वहीं, दूसरी पारी में उन्होंने 42 रन बनाए थे। वहीं, दो साल बाद मयंक उसी टीम के साथ, उसी जगह पर फिर से खेलने के लिए तैयार हैं।
बता दें कि शनिवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला शुरू होगा। इस सीरीज में मेजबान टीम 1-0 से आगे चल रही है।