फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   maxwell hits million dollar jackpot at ipl auction

सबसे महंगे बिके मैक्सवेल, मुंबई ने 5.3 करोड़ में खरीदा

Sun, 03 Feb 2013 11:58 PM IST
चेन्नई/एजेंसी
चेन्नई/एजेंसी Updated Sun, 03 Feb 2013 11:58 PM IST
विज्ञापन
maxwell hits million dollar jackpot at ipl auction

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल-6 के एकमात्र मिलियन डॉलर क्रिकेटर बन गए हैं। रविवार को हुई खिलाड़ियों की नीलामी में केवल 8 वनडे और 9 टी-20 मैच खेलने वाले मैक्सवेल पर सबसे बड़ी बोली लगी। उन्हें सचिन तेंदुलकर की मौजूदगी वाली मुंबई इंडियंस ने 5.3 करोड़ रुपये (1 मिलियन डॉलर) में खरीदा।

विज्ञापन


ग्लेन के बाद श्रीलंका के रहस्यमयी गेंदबाज अजंता मेंडिस सबसे महंगे बिके। उन्हें पुणे ने 3.85 करोड़ रुपये में खरीदा, जबकि उनका बेस प्राइज करीब 26 लाख ही था।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के पूर्व और मौजूदा कप्तान रिकी पोंटिंग और माइकल क्लार्क में किसी टीम की ज्यादा दिलचस्पी देखने को नहीं मिली। पोंटिंग को मुंबई और क्लार्क को पुणे ने उनके बेस प्राइज 2.1 करोड़ पर हासिल कर लिया। भारतीय खिलाड़ियों में बल्लेबाज अभिषेक नायर सबसे महंगे बिके। उन्हें पुणे ने 3.58 करोड़ में अपनी टीम में शामिल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं आरपी सिंह को बंगलूरू ने 2.1 करोड़ में खरीदा। इस बार की नीलामी की खास बात यह रही कि टीम मालिकों ने बड़े नामों की बजाय नए और युवा खिलाड़ियों को तरजीह दी। यह नीलामी केवल इसी साल के लिए है और अगले साल सभी खिलाड़ियों को नीलामी की प्रक्रिया से गुजरना होगा।

नीलामी सूची में शामिल 108 खिलाड़ियों में 37 को आईपीएल फ्रेंचाइजियों ने खरीदा। इनमें से सबसे अधिक 13 ऑस्ट्रेलिया के हैं। आईपीएल के अभी तक के इतिहास में सबसे बड़ी बोली गौतम गंभीर पर लगी है, जिन्हें कोलकाता ने चौथे सीजन में 12 करोड़ से अधिक में खरीदा था।


नीलामी की प्रक्रिया बिना किसी विवाद और पूरी पारदर्शिता से पूरी हुई। इस बार की नीलामी केवल टीमों में खाली पड़े स्थान भरने के लिए थी। अगले साल पूरी तरह नए सिरे से नीलामी होगी, जिसमें 350 से 400 खिलाड़ियों की बोली लगेगी।-- राजीव शुक्ला, आईपीएल चेयरमैन

किसने किसको खरीदा
मुंबई इंडियंस : ग्लेन मैक्सवेल, नाथन काल्टर नाइल, रिकी पोंटिंग, फिलिज ह्यूज, जैकब ओरम
पुणे वारियर्स इंडिया : अजंता मेंडिस, केन रिचर्ड्सन, अभिषेक नायर, माइकल क्लार्क
रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर : जयदेव उनादकट, आरपी सिंह, मोएसिस हेनरिक्स, रवि रामपॉल, पंकज सिंह, डेनियल क्रिस्टियन, क्रिस्टोफर बार्नवेल
सनराइजर्स हैदराबाद : थिषारा परेरा, डेरेन सैमी, सुदीप त्यागी, क्लिंटन मैके, नाथन मैककुलम, क्विंटन डी कॉक।
चेन्नई सुपर किंग्स : क्रिस्टोफर मोरिस, डर्क नानेस, बेन लॉघलिन, अकिला धनंजय, जैसन होल्डर
दिल्ली डेयरडेविल्स : जोहान बोथा, जेसी रायडर, जीवन मेंडिस
किंग्स इलेवन पंजाब : मनप्रीत गोनी, ल्यूक पामर्सबैच
कोलकाता नाइटराइडर्स : सचित्रा सेनानायके, रेयान मैकलारेन
राजस्थान रॉयल्स : जेम्स फाकनलर, फिडेल एडवर्ड्स, कुसाल जनिथ पेरेरा

महंगे विदेशी खिलाड़ी
5.3 करोड़ रुपये : ग्लेन मैक्सवेल (मुंबई इंडियंस)
3.85 करोड़ रुपये : अजंता मेंडिस : (पुणे वारियर्स इंडिया)
3.72 करोड़ रुपये : केन रिचर्ड्सन (पुणे वारियर्स इंडिया)
3.58 करोड़ रुपये : थिषारा परेरा (सनराइज हैदराबाद)
3.32 करोड़ रुपये : क्रिस्टोफर मोरिस (चेन्नई सुपर किंग्स)
3.32  करोड़ रुपये : सुचित्रा सेनानायक (कोलकाता नाइटराइडर्स)

महंगे भारतीय खिलाड़ी
3.58 करोड़ रुपये : अभिषेक नायर (पुणे वारियर्स)
2.79 करोड़ रुपये : जयदेव उनादकट (रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर)
2.65 करोड़ रुपये : मनप्रीत गोनी (किंग्स इलेवन पंजाब)
2.12 करोड़ रुपये : आरपी सिंह (रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर)
79 लाख रुपये : पंकज सिंह (रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर)
53 लाख रुपये : सुदीप त्यागी (सनराइज हैदराबाद)

- सबसे कम कीमत 10.63 लाख रुपये में अकिला धनंजय, बेन लाफलिंग, जेसन होल्डर (चेन्नई), कौशल परेरा (राजस्थान), क्विंटन डी कॉक (हैदराबाद) बिके

आईपीएल-6: 3 अप्रैल से 26 मई
9 टीमें
54 दिन
12 स्टेडियम
76 मैच

108 : खिलाड़ी नीलामी सूची में रहे शामिल
09 : फ्रेंचाइजियों ने चुने अपने पसंदीदा खिलाड़ी
06 : भारतीय खिलाड़ियों की हुई नीलामी
11.89 : मिलियन डॉलर खर्च किए नौ टीमों ने नीलामी पर

साल दर साल (राशि लगभग में)

वर्ष 2008 : महेंद्र सिंह धोनी, 7 करोड़ 97 लाख रुपये
वर्ष 2009 : केविन पीटरसन/एंड्रयू फ्लिंटॉफ, 8 करोड़ 23 लाख रुपये
वर्ष 2010 : कीरोन पोलार्ड/शेन बांड, 3 करोड़ 97 लाख रुपये
वर्ष 2011 : गौतम गंभीर, 12 करोड़ 75 लाख रुपये
वर्ष 2012 : रवींद्र जडेजा, 9.72 करोड़ रुपये
वर्ष 2013 : ग्लेन मैक्सवेल, 5.3 करोड़ रुपये

देश---नीलाम खिलाड़ी
भारत---6
श्रीलंका---6
ऑस्ट्रेलिया---13
दक्षिण अफ्रीका---4
वेस्टइंडीज---5
न्यूजीलैंड---3
कुल---37

बड़े नाम जो नहीं बिके :-
डग बोलिंगर (ऑस्ट्रेलिया)
रंगना हेरथ (श्रीलंका)
हर्शल गिब्स (द. अफ्रीका)
डारेन ब्रावो (वेस्टइंडीज)
रवि बोपारा (इंग्लैंड)
मैथ्यू वेड (ऑस्ट्रेलिया)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed