फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Matthew Wade expresses disappointment over Tim Paine decision, raises authenticity of DRS

पेन के आउट के फैसले पर वेड ने जताई निराशा, पुजारा से तुलना कर डीआरएस पर उठाया सवाल

Mon, 28 Dec 2020 08:17 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 28 Dec 2020 08:17 PM IST
विज्ञापन
Matthew Wade expresses disappointment over Tim Paine decision, raises authenticity of DRS
टिम पेन - फोटो : twitter

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट में फैसला समीक्षा प्रणाली (डीआरएस) को लेकर विवाद शुरू हो गया है। फिलहाल ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मैथ्यू वेड ने कप्तान टिम पेन के डीआरएस के माध्यम से आउट देने पर नाखुशी जताई है। दूसरी पारी में पेन के आउट होने से नाखुश ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज मैथ्यू वेड ने सोमवार को डीआरएस में एकरूपता लागू करने की मांगी की।

विज्ञापन


गौरतलब है कि मैच के तीसरे दिन रविन्द्र जडेजा की गेंद को विकेटकीपर ऋषभ पंत के द्वारा लपकने के बाद मैदानी अंपायर पॉल रीफेल के फैसले के खिलाफ भारतीय कप्तान ने डीआरएस लिया जिसके बाद तीसरे अंपायर पॉल विल्सन ने उन्हें आउट करार दिया। आउट होने के बाद मैदान से बाहर जाते समय पेन भी इस फैसले से निराश दिखे। वेड ने इसकी तुलना रविवार को चेतेश्वर पुजारा के खिलाफ इस्तेमाल किए गए ऑस्ट्रेलियाई डीआरएस से की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘मैंने जैसा देखा है यह कल की पहली गेंद की तरह है। तब हमने डीआरएस का इस्तेमाल किया था। मुझे लगता है वह पुजारा के खिलाफ था।’

वेड ने मैच के बाद ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘दोनों में मैंने जो देखा उसमें स्निको (आवाज नापने वाली मशीन) में एक जैसी चीज दिखाई दी लेकिन एक को आउट नहीं दिया गया जबकि दूसरे को दे दिया गया।’ उन्होंने कहा, ‘मैंने पुजारा के बल्ले से गेंद लगने की आवाज सुनी थी। मैं उस समय स्लिप में था। हमने और आपने आज जो मैदान में हुआ उसे भी देखा, ऐसे में या तो सभी को आउट दिया जाए या नहीं, इसमें एक समानता होना चाहिए।’
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रृंखला में 1-0 की बढ़त लेने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम दूसरे टेस्ट में की दूसरी पारी में छह विकेट पर 133 रन बनाकर संघर्ष कर रही है। टीम के पास दो रन की बढ़त और उसके चार विकेट बचे हुए हैं। हरफनमौला कैमरून ग्रीन (नाबाद 17) और पैट कमिंस (नाबाद 15) क्रीज पर मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed