फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Matthew Kuhnemann: Relief for Australian spinner Matthew Kuhnemann, ICC clean chit to his bowling action

Matthew Kuhnemann: ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर मैथ्यू कुहनेमन को राहत, उनके गेंदबाजी एक्शन को आईसीसी से क्लीन चिट

Wed, 26 Feb 2025 05:22 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 26 Feb 2025 05:22 PM IST
सार

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के आला अधिकारी बेन ओलिवर ने भी कहा, 'हमें खुशी है कि मैट का मसला सुलझ गया है। उसके लिए यह कठिन समय था लेकिन उसने इसका बखूबी सामना किया।'

विज्ञापन
Matthew Kuhnemann: Relief for Australian spinner Matthew Kuhnemann, ICC clean chit to his bowling action
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के स्पिनर मैथ्यू कुहनेमन के गेंदबाजी एक्शन को आईसीसी ने ब्रिसबेन में कराए गए विस्तृत टेस्ट के बाद क्लीन चिट दे दी। श्रीलंका के खिलाफ पिछले महीने दूसरे टेस्ट के दौरान उनके गेंदबाजी एक्शन की शिकायत की गई थी। अब आईसीसी से गेंदबाजी एक्शन को वैध ठहराए जाने के बाद वह इस साल के आखिर में वेस्टइंडीज के टेस्ट दौरे पर खेलने जा सकते हैं। आईसीसी ने एक बयान में कहा, 'कुहनेमन का एक्शन वैध लग रहा है और वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी जारी रख सकते हैं।'
विज्ञापन


क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के आला अधिकारी बेन ओलिवर ने भी कहा, 'हमें खुशी है कि मैट का मसला सुलझ गया है। उसके लिए यह कठिन समय था लेकिन उसने इसका बखूबी सामना किया। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट पूरी तरह से उसके साथ है और अब वह नए आत्मविश्वास के साथ अंतरराष्ट्रीय करियर में आगे बढ़ सकता है।'
विज्ञापन


श्रीलंका के खिलाफ किया था प्रभावित
कुहनेमन ने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था और 16 विकेट लिए थे जिससे ऑस्ट्रेलिया ने यह सीरीज 2-0 से अपने नाम की थी। कुहनेमन ने दूसरे टेस्ट मैच में सात विकेट लिए थे, लेकिन अंपायर ने मैच के बाद उनके गेंदबाजी एक्शन की शिकायत की थी। 28 वर्षीय इस गेंदबाज ने आईसीसी के विशेषज्ञों के सामने करीब एक घंटे तक गेंदबाजी की। इस स्पिनर को एक उसी गति और विविधता से गेंदबाजी करने कहा गया जैसा कि उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा था कि अगर कुहनेमन का गेंदबाजी एक्शन अवैध पाया जाता है तो उन पर प्रतिबंध भी लग सकता है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा था, श्रीलंका के खिलाफ गॉल में दूसरे टेस्ट के दौरान मैच अधिकारियों द्वारा की गई शिकायत की जानकारी ऑस्ट्रेलियाई टीम को दी गई है। हम पूरे मामले में कुहनेमन का सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed