फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Matthew Hayden and Vernon Philander will be joining Pakistan's coaching staff ahead of the T20 World Cup

ICC T20 World Cup: रमीज राजा के अध्यक्ष बनते ही बड़ा बदलाव, पीसीबी ने इन दो दिग्गजों को जोड़ा

Mon, 13 Sep 2021 04:07 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 13 Sep 2021 04:07 PM IST
सार

पीसीबी ने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज मैथ्यू हेडन और दक्षिण अफ्रीका के धाकड़ गेंदबाज वर्नोन फिलेंडर को बतौर कोच अपने साथ जोड़ा है। 

विज्ञापन
Matthew Hayden and Vernon Philander will be joining Pakistan's coaching staff ahead of the T20 World Cup
मैथ्यू हेडन और वर्नोन फिलेंडर - फोटो : social media

विस्तार

रमीज राजा के अध्यक्ष बनते ही पाकिस्तान क्रिकेट टीम में बड़ा बदलाव किया गया है। आगामी टी-20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए पीसीबी ने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज मैथ्यू हेडन और दक्षिण अफ्रीका के धाकड़ गेंदबाज वर्नोन फिलेंडर को बतौर कोच अपने साथ जोड़ा है। पीसीबी अध्यक्ष ने हेडन को लेकर कहा, 'ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी टीम में कुछ आक्रामकता ला सकता है। उनके (हेडन) पास विश्व कप का अनुभव है और वह खुद विश्वस्तरीय खिलाड़ी थे। ड्रेसिंग रूम में एक ऑस्ट्रेलियाई का होना हमारे लिए काफी फायदेमंद होगा।'

विज्ञापन


वहीं, फिलेंडर के बारे में राजा ने कहा, 'मैं उन्हें अच्छी तरह जानता हूं, वह गेंदबाजी की बारीकियों को समझते हैं और ऑस्ट्रेलिया में उनका शानदार रिकॉर्ड है।' बता दें कि बीते दिनों टी-20 वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय दल की घोषणा के कुछ समय बाद मिस्बाह-उल-हक और वकार यूनुस ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। पीसीबी की तरफ से जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि वकार और मिस्बाह ने कोच पद से इस्तीफा दे दिया है और ऐसे में पूर्व टेस्ट क्रिकेटर्स सकलैन मुश्ताक और अब्दुल रज्जाक को अंतरिम कोच बनाया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रमीज राजा बने पीसीबी के नए अध्यक्ष

बता दें कि पाकिस्तान के पूर्व कप्तान रमीज राजा को सोमवार को सर्वसम्मति से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का नया अध्यक्ष चुना गया। वह एहसान मनी की जगह लेंगे। राजा का कार्याकल तीन साल का होगा। यह रमीज का पीसीबी के साथ दूसरा कार्यकाल होगा। वह 2003 से 2004 तक बोर्ड के मुख्य कार्यकारी रह चुके हैं। बोर्ड की विशेष बैठक की अध्यक्षता पीसीबी के चुनाव आयुक्त जस्टिस (सेवानिवृत) शेख अजमत सईद ने की। रमीज का नामांकन प्रधानमंत्री और बोर्ड के मुख्य संरक्षक इमरान खान ने किया था। बता दें कि रमीज राजा ने पाकिस्तान के लिए 57 टेस्ट और 198 वन-डे अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। टेस्ट में उन्होंने 31.8 की औसत से 2833 रन बनाए हैं जबकि वन-डे अंतरराष्ट्रीय में उनके नाम 5841 रन दर्ज हैं। पाकिस्तान के मौजूदा प्रधानमंत्री व पूर्व कप्तान इमरान खान के नेतृत्व में रमीज ने खेला है। इमरान और रमीज दोनों 1992 विश्व कप टीम का हिस्सा थे।

टी-20 विश्व कप के लिए पाकिस्तान टीम

गौरतलब है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने छह सितंबर को आगामी आईसीसी टी-20 विश्व कप के लिए अपने 15 सदस्यीय दल का एलान किया था। अगले महीने से यूएई और ओमान में होने वाले इस बड़े टूर्नामेंट के लिए पीसीबी ने बाबर आजम को टीम का कप्तान बनाया है। टीम में आसिफ अली और खुशदिल शाह की वापसी हुई है। वहीं, सबसे अनुभवी खिलाड़ी और पूर्व कप्तान शोएब मलिक और सरफराज अहमद को स्क्वॉड में शामिल नहीं किया गया है। बता दें कि पहली बार ऐसा होगा जब पाकिस्तान की टीम शोएब मलिक के बगैर टी-20 विश्व कप खेलने उतरेगी। साल 2007 से शुरू हुए इस टूर्नामेंट में शोएब मलिक हर बार पाकिस्तान की टीम का हिस्सा रहे हैं।

पाकिस्तान की टीम
बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उपकप्तान), इमाद वसीम, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), खुशदिल शाह, मोहम्मद वसीम जूनियर, आसिफ अली, मोहम्मद हफीज, शाहीन अफरीद, आजम खान, मोहम्मद हसनैन, सोहेब मकसूद, हारिस रउफ, मोहम्मद नवाज और हसन अली।

रिजर्व खिलाड़ीः फखर जमां, शहनवाज दाहनी और उस्मान कादिर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed