IND Inning
178/6 (15.3 ov)
Axar Patel 5(4)*
N. Tilak Varma 23 (14)
WI elected to bowl
{"_id":"e65f4988-1dff-11e2-bae0-d4ae52bc57c2","slug":"mathews-became-sri-lanka-t20-captain","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैथ्यूज बने श्रीलंकाई टी-20 टीम के कप्तान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मैथ्यूज बने श्रीलंकाई टी-20 टीम के कप्तान
कोलंबो/एजेंसी
Updated Wed, 24 Oct 2012 10:56 PM IST
विज्ञापन
आलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज को अगले एक वर्ष के लिए श्रीलंका की टी-20 टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है जबकि तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा उपकप्तान होंगे। वह महेला जयवर्धने का स्थान लेंगे जिन्होंने हाल ही में घरेलू जमीन पर खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में वेस्ट इंडीज के हाथों मिली हार के बाद इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन
25 वर्षीय मैथ्यूज खेल के तीनो प्रारूपों में उपकप्तान थे। श्रीलंका के मुख्य चयनकर्ता अशांता डी मेल ने कहा, ‘हमने अगले एक वर्ष के लिए मैथ्यूज को टी-20 टीम की कप्तानी सौंपी है। एक साल बाद हम उनके प्रदर्शन की समीक्षा करेंगे।’ मैथ्यूज की कप्तानी की पहली परीक्षा 30 अक्तूबर को पल्लेकेल में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले मैच में होगी।
विज्ञापन