फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   match's result change in 3 balls at last over

वो तीन गेंदें जिनसे पलट गया मैच का नतीजा

Fri, 12 Jul 2013 03:57 PM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 12 Jul 2013 03:57 PM IST
विज्ञापन
match's result change in 3 balls at last over

दो गेंदों पर 10 रन बनने के बाद भारत को अंतिम 3 गेंदों पर 5 रन चाहिए थे।

विज्ञापन
लेकिन चौथी ही गेंद पर धोनी ने एक और छक्का ठोककर टीम को नायाब जीत दिला दी।

खिताबी जंग में लगातार दूसरे मौके पर कप्तान धोनी ने अंतिम ओवर में छक्का मारकर भारत को श्रीलंका पर शानदार जीत दिलाई है।

धोनी ने इससे पहले यही कमाल दो अप्रैल 2011 को मुंबई में विश्व कप के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ किया था। तब भारत 28 साल बाद विश्व चैंपियन बना था।
 
त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में भारत एक समय हार के कगार पर पहुंच गया था और उसे 18 गेंदों पर 19 रन चाहिए थे। क्रीज पर धोनी और पुछल्ले बल्लेबाज इशांत शर्मा की अंतिम जोड़ी थी।
त्रिकोणीय सीरीज भी भारत के नाम ( देखें-फोटो गैलरी)
विज्ञापन

अगले दो ओवर (48 और 49वां ओवर) में भारत महज चार रन ही बना पाया। इसके बाद अंतिम ओवर में भारत के सामने जीत के लिए छह गेंदों में 15 रन बनाने थे।

लक्ष्य मुश्किल दिख रहा था और क्रीज पर थे कप्तान धोनी। धोनी ने इस ओवर से पहले अपना बल्ला भी बदल लिया और अंतिम ओवर खेलने को तैयार हो गए।

दूसरी ओर, श्रीलंकाई कप्तान एंजेलो मैथ्यूज के पास सारे हथियार खत्म हो चुके थे। उनके पास एक ही हथियार बचा तेज गेंदबाज शमिंडा इरंगा के रूप में। हालांकि इरंगा पिछले नौ ओवर में दो मेडन के साथ शिखर धवन और विराट कोहली के बड़े विकेट निकाल चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इरंगा ने पहली गेंद फेंकी और धोनी उसे खेलने से चूक गए। इस गेंद पर कोई रन नहीं बना। इसके बाद दूसरी गेंद पर धोनी ने स्ट्रेट में शानदार छक्का जड़ दिया। तीसरी गेंद को उन्होंने प्वाइंट की दिशा में चार रन के लिए खेल दिया।

लगातार दो गेंदों पर 10 रन बनने के बाद भारत को तीन गेंदों पर पांच रन चाहिए थे। लेकिन अगली ही गेंद पर धोनी ने एक्स्ट्रा कवर में एक और छक्का ठोककर टीम को नायाब जीत दिला दी।

चैंपियंस ट्रॉफी के बाद विश्व चैंपियन भारत की यह लगातार दूसरी खिताबी जीत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed