{"_id":"e82974ec-b291-11e2-ae1a-d4ae52bc57c2","slug":"match-preview-pune-vs-rcb-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुणे के लिए अब करो-मरो की लड़ाई","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पुणे के लिए अब करो-मरो की लड़ाई
पुणे/खेल डेस्क
Updated Thu, 02 May 2013 12:34 AM IST
विज्ञापन
आईपीएल-6 टूर्नामेंट में सबसे निचले पायदान पर चल रही पुणे वॉरियर्स के सामने बृहस्पतिवार को एक बार फिर क्रिस गेल का आतंक होगा।
विज्ञापन
अभी कुछ दिन पहले ही रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के ओपनर गेल ने पुणे के खिलाफ 175 रन की रिकॉर्ड पारी खेली थी और उसे शर्मनाक हार झेलने के लिए मजबूर किया था।
हालांकि लगातार दो मैच गंवाने के बाद बंगलोर पर इस मैच में कुछ मनोवैज्ञानिक दबाव हो सकता है।
इस दोनों ही मैच में गेल कुछ खास नहीं कर सके थे लेकिन अगर इस मैच में उनका बल्ला चल गया तो एक बार फिर पुणे को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
पुणे के लिए यह करो या मरो की लड़ाई है। इस मैच में हार के साथ ही वे प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो जाएगी।