फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   match preview of rajasthan royals vs Sunrisers Hyderabad, ipl 8

राजस्थान के विजयी रथ को 'चौथे' किले की तलाश

Thu, 16 Apr 2015 12:51 PM IST
Updated Thu, 16 Apr 2015 12:51 PM IST
विज्ञापन
match preview of rajasthan royals vs  Sunrisers Hyderabad, ipl 8

आईपीएल-8 की अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर विराजमान राजस्थान रॉयल्स की टीम लगातार तीन मैच जीतने के बाद सफलता के रथ पर सवार है। बृहस्पतिवार को अब सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ राजस्थान के सामने एक और जीत हासिल करने की चुनौती है। हालांकि डेविड वार्नर की अगुआई वाली हैदराबाद की टीम को अपने पहले मुकाबले में हार मिली थी, लेकिन दूसरे मैच में उसने रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर की मजबूत टीम को धुन दिया था।

विज्ञापन


इस जीत ने हैदराबाद की टीम में आत्मविश्वास भर दिया है जिसका फायदा उसे इस मुकाबले में मिल सकता है। राजस्थान को अभी अपने चोटिल और नियमित कप्तान शेन वाटसन की सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं। उनकी गैरमौजूदगी में युवा स्टीवन स्मिथ ने अपने काम को बखूबी अंजाम दिया है। टीम ने अपने पहले मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब को आसानी से मात दी, जबकि दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ अपने दूसरे मुकाबले में उसे 1 रन से बमुश्किल जीत मिली।
विज्ञापन


वहीं तीसरे मुकाबले में रॉयल्स ने मुंबई को बेहद आसानी से 7 विकेट से पराजित कर दिया। ओरेंज कैप पर बहुत कुछ निर्भर करता है जो स्टीवन स्मिथ के सिर की शोभा बढ़ा रही है। यह ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर महज 3 मैचों में 122 रन बना चुका है। रॉयल्स के लिए नए खिलाड़ी भी अपनी भूमिका को अच्छी तरह अंजाम दे रहे हैं। इनमें दीपक हुड्डा भी शामिल हैं, जिनकी बदौलत टीम ने दिल्ली के खिलाफ मुकाबला अपने नाम करने में सफलता हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या हैदराबाद रोक पाएगी राजस्‍थान का विजयी रथ

match preview of rajasthan royals vs  Sunrisers Hyderabad, ipl 8

राजस्‍थान टीम में टिम साउदी और क्रिस मौरिस के रूप में उसका तेज गेंदबाजी आक्रमण कमाल का है। धवल कुलकर्णी, स्टुअर्ट बिन्नी और प्रवीण तांबे भी गेंदबाजी में अपनी भूमिका के साथ न्याय कर रहे हैं। ऑलराउंडर जेम्स फॉकनेर भी विपक्षी टीम के छक्के छुड़ाने में सक्षम हैं।

जहां तक गेंदबाजी आक्रमण की बात है तो फिर सनराइजर्स हैदराबाद भी कम नहीं। ट्रेंट बोल्ट, भुवनेश्वर कुमार और प्रवीण कुमार किसी मामले में राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों से पीछे नहीं हैं। बल्लेबाजी में इस टीम के पास वार्नर के अलावा शिखर धवन, केन विलियम्सन और लोकेश राहुल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed