फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   match preview of kings xi punjab vs hyderabad sunrisers, ipl 8

हैदराबाद के खिलाफ इज्जत बचाने उतरेगा पंजाब

Sun, 10 May 2015 07:02 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 10 May 2015 07:02 PM IST
विज्ञापन
match preview of kings xi punjab vs hyderabad sunrisers, ipl 8

सनराइजर्स हैदराबाद फिलहाल शीर्ष चार टीमों में मौजूद है लेकिन उसे प्लेऑफ में खेलने की स्थिति को मजबूत करना है तो उसे सोमवार को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ जीत हासिल करनी होगी। किंग्स इलेवन पंजाब की टीम सबसे निचले पायदान पर मौजूद है और ऐसे में पलड़ा भी सनराइजर्स हैदराबाद का ही भारी माना जा रहा है।

विज्ञापन


बेशक शुरुआत में सनराइजर्स हैदराबाद को लय हासिल करने के लिए जूझना पड़ा लेकिन डेविड वार्नर की अगुआई में टीम पिछले कई मैचों में अच्छा प्रदर्शन करके अंक तालिका में पहले चार स्थानों में पहुंच गई है। हालांकि टीम की सबसे बड़ी कमजोरी उसका मिडिल आर्डर है लेकिन मोएसेस हेनरिक्स, इयोन मोर्गन और नमन ओझा ने पिछले कुछ मैचों से अच्छा प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन


लेग स्पिनर कर्ण शर्मा ने भी बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया है। दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ हेनरिक्स ने 46 गेंदों पर 74 रन बनाए जिससे टीम ने जीत हासिल कर प्ले ऑफ की होड़ में शामिल कर दिया। वार्नर की टीम के गेंदबाजों में डेल स्टेन, ट्रेंट बोल्ट, भुवनेश्वर कुमार, इशांत शर्मा और कर्ण शर्मा शामिल हैं। टीम का बढ़ा मनोबल और घरेलू माहौल भी हैदराबाद को सोमवार के मैच में माफिक आ सकता है। पिछले घरेलू मैच में हैदराबाद ने दो बार की चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स को पराजित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दूसरी ओर पंजाब की टीम ने अब तक केवल दो ही मैच जीते हैं और उसके केवल चार अंक हैं। पिछले साल फाइनल खेलने वाली किंग्स इलेवन पंजाब की टीम में ग्लेन मैक्सवेल, वीरेंद्र सहवाग और मिचेल जानसन जैसे खिलाड़ी हैं लेकिन टीम अपनी क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाई है।

टीम अपने शेष मैचों में अच्छा प्रदर्शन कर कुछ साख बचाना चाहेगी। पंजाब के बल्लेबाजों मुरली विजय, मनन वोहरा, ऋदिमान साहा, मैक्सवेल और डेविड मिलर को बेहतर करने की जरूरत होगी।


पंजाब के गेंदबाजों के लिए भी चुनौती आसान नहीं होगी क्योंकि हैदराबाद की मजबूत बल्लेबाजी लाइन अप प्ले ऑफ में अपनी स्थिति मजबूत करने और जीत की लय बनाए रखने के लिए कोई कोर-कसर नहीं रखेगी। अगर आंकड़ों की बात की जाए तो दोनों टीमों के बीच पांच मैच खेले गए हैं जिसमें तीन हैदराबाद और दो पंजाब ने जीते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed