फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   match preview: kkr will look to redeem his status

आईपीएल चैंपियन के सामने 'घरेलू' टीम की चुनौती

Tue, 02 Apr 2013 04:00 PM IST
कोलकाता/एजेंसी
कोलकाता/एजेंसी Updated Tue, 02 Apr 2013 04:00 PM IST
विज्ञापन
match preview: kkr will look to redeem his status

आईपीएल के छठे सीजन की शुरुआत बुधवार से कोलकाता में हो जाएगी। पहला मुकाबला चैंपियन कोलकाता और दिल्ली के बीच खेला जाएगा।

विज्ञापन


कोलकाता को पहली बार आईपीएल का खिताब दिलाने वाले गौतम गंभीर इस सीजन में इस खिताब को बचाने की पूरी कोशिश करेंगे।

कोलकाता नाइट राइडर का पहला मुकाबला दिल्ली की टीम से होगा। गौतम गंभीर खुद दिल्ली की टीम से खेल चुके हैं। गंभीर को इस टीम के बारे में बहुत सी बातें पता होंगी। देखना यह है कि गंभीर इन बातों का कैसे फायदा उठा पाते हैं।

केकेआर के कप्तान कप्तान गौतम गंभीर हाल ही में बीमारी से उबरने के बाद जहां एक बार फिर से इतिहास दोहराने का दावा कर रहे हैं।

जबकि दिल्ली के कप्तान माहेला जयवर्धने भी चोट से लौटने के बाद वीरेंद्र सहवाग और डेविड वार्नर जैसे अनुभवी खिलाड़ियों और उन्मुक्त चंद जैसे युवा खिलाड़ियों की बदौलत इस बार करिशमा दिखाने के मूड में हैं।
विज्ञापन


गंभीर की चुनौती
पिछले काफी समय से आउट ऑफ फॉर्म चल रहे गंभीर को इसी कारण से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में टीम से बाहर रहना पड़ा था।

ऐसे में यह टूर्नामेंट कप्तान गंभीर के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होगा जहां उन्हें एक ओर गत विजेता होने के नाते टीम को इस बार भी मजबूत शुरुआत दिलानी होगी तो दूसरी ओर राष्ट्रीय चयनकर्ताओं के सामने भी खुद को साबित करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहवाग पर भी संकट
गंभीर की तरह इस समय सहवाग भी अलग दौर से गुजर रहे हैं। खराब प्रदर्शन के कारण वह भी टीम से बाहर चल रहे हैं। दिल्ली के लीग के पिछले संस्करणों में कमजोर प्रदर्शन के कारण भी टीम के अनुभवी खिलाड़ी सहवाग पर अब बेहतर प्रदर्शन करने की अधिक जिम्मेदारी है।

डेयरडेविल्स के पिछले प्रदर्शन पर नजर डालें तो उसने हमेशा ही अच्छी शुरुआत की है लेकिन खिताब के करीब पहुंचते पहुंचते एकाएक उसके प्रदर्शन में गिरावट आ जाती है।

2008 और 2009 के संस्करणों में दिल्ली सेमीफाइनलिस्ट रही थी जबकि 2012 में वह प्लेआफ तक पहुंची थी।

हालांकि आईपीएल छह में उसकी मुश्किलों में चोटिल खिलाड़ियों के कारण पहले ही काफी इजाफा हो चुका है। ऐसे में कप्तान जयवर्धने को युवाओं पर अतिरिक्त भार डालना होगा।


इंग्लिश खिलाड़ी केविन पीटरसन चोट के कारण आईपीएल छह से पहले ही बाहर हो चुके हैं तो न्यूजीलैंड के बल्लेबाज जेसी राइडर जानलेवा हमले के बाद टीम का हिस्सा बनने में असमर्थ हैं।

हालांकि टीम के युवा बल्लेबाज और अंडर 19 विश्वकप विजेता टीम के कप्तान उन्मुक्त चंद इस समय टीम के एक मजबूत खिलाड़ी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed