{"_id":"7dd64baa-a469-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"match-preview-kkr-vs-hyderabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलकाता में होगी पेसरों और स्पिनरों की जंग","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कोलकाता में होगी पेसरों और स्पिनरों की जंग
कोलकाता/एजेंसी
Updated Sun, 14 Apr 2013 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल-6 की सरप्राइज पैकेज साबित हो रही सनराइजर्स हैदराबाद रविवार को जब यहां गत चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ मैदान में उतरेगी तो उसका मकसद अपनी लय को बरकरार रखते हुए जीत का चौका लगाना होगा।
विज्ञापन
इस मैच में हैदराबाद के तेज गेंदबाजों और कोलकाता के स्पिनरों की भिड़ंत देखना रोमांचक अनुभव होगा।
अभी तक चार में से तीन मैच जीत चुकी सनराइजर्स कप्तान कुमार संगकारा के नेतृत्व में संतुलित टीम दिखाई दे रही है।
उसने अपनी गलतियों से सबक लेते हुए गेंदबाजी, बल्लेबाजी और क्षेत्ररक्षण में काफी सुधार किया है।
दूसरी ओर गत विजेता कोलकाता नाइटराइडर्स धमाकेदार आगाज करने के बाद लगातार शिकस्त ही झेल रही है।
केकेआर ने अभी तक तीन में से सिर्फ एक मैच जीता है। ऐसे में कप्तान गौतम गंभीर अपने घरेलू दर्शकों के सामने जीत की पटरी पर दोबारा लौटना चाहेंगे।