{"_id":"bcd4b2103f099ea5d719608e75011221","slug":"match-preview-india-vs-zimbabwe","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबदबा कायम रखने उतरेगी टीम इंडिया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दबदबा कायम रखने उतरेगी टीम इंडिया
हरारे/एजेंसी
Updated Thu, 25 Jul 2013 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच मैचों की सीरीज के पहले वनडे में जिम्बाब्बे को आसानी से शिकस्त देने वाली विश्व चैंपियन भारतीय टीम शुक्रवार को मेजबानों से दूसरा मुकाबला खेलने उतरेगी।
विज्ञापन
भारतीय टीम ने युवा कप्तान विराट कोहली की अगुआई में चैंपियनों के अंदाज में दौरे की शुरुआत की। जिम्बाब्वे को छोटे स्कोर पर समेटने के बाद टीम इंडिया को लक्ष्य हासिल करने में ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी।
विज्ञापन
भारतीय टीम ने इस मैच में खेल के हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन किया और दिग्गज खिलाड़ियों की कमी महसूस नहीं होने दी। दो साल पहले सुरेश रैना की कप्तानी में भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज में अपने दोनों मैच हार गई थी। लेकिन इस बार टीम इंडिया ने कोई गलती नहीं की।
विज्ञापन
कोहली ने कप्तानी के अलावा बल्लेबाजी से भी सभी को प्रभावित किया और शानदार सैकड़ा ठोका। युवा अंबाती रायडू ने भी मौके का पूरा फायदा उठाया और बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली। टीम की एकमात्र चिंता ओपनर शिखर धवन का बड़ी पारी नहीं खेलना है।
हालांकि वह शुरुआत तो अच्छी कर रहे हैं लेकिन उसे बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पा रहे हैं। इस मैच में धवन से एक बड़ी पारी की सभी को उम्मीद होगी। भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा था। स्पिनर अमित मिश्रा ने तीन विकेट लेकर अपनी उपयोगिता साबित की तो युवा पेसर शमी अहमद ने भी अपनी तेजी से सभी को प्रभावित किया।
हालांकि यह देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय टीम अंतिम एकादश में बदलवा करती है या फिर चेतेश्वर पुजारा और परवेज रसूल को अभी और इंतजार करना होगा। दूसरी ओर, जिम्बाब्वे इस मैच को जीतकर सीरीज में वापसी करने को बेताब होगा। लेकिन यह उसके लिए आसान काम नहीं है। विश्व चैंपियन टीम को मात देने के लिए जिम्बाब्वे को चमत्कारिक प्रदर्शन करना होगा।