{"_id":"dd47928e-ab7a-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"match-preview-delhi-dare-devils-vs-kings-xi-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब के खिलाफ भी वीरू को दिखाना होगा दम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पंजाब के खिलाफ भी वीरू को दिखाना होगा दम
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Tue, 23 Apr 2013 12:01 AM IST
विज्ञापन
मुंबई इंडियंस जैसी मजबूत टीम को बुरी तरह से शिकस्त देकर इस सत्र की पहली जीत दर्ज करने वाली दिल्ली डेयरडेविल्स मंगलवार को जब अपने घरेलू मैदान पर किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ उतरेगी तो उसकी निगाहें एक बार फिर वीरेंद्र सहवाग पर होगी।
विज्ञापन
लगातार छह मुकाबले हारने के बाद रविवार को दिल्ली को पहली जीत का स्वाद चखने का मौका मिला। सहवाग की नाबाद 95 रनों की पारी के अलावा इस जीत का काफी कुछ श्रेय उसके नए सलाहकार और महान खिलाड़ी सर विवियन रिचर्ड्स को भी जाता है।
विज्ञापन
इस जीत के बावजूद दिल्ली टूर्नामेंट में इस समय नाजुक स्थिति में हैं। अपने पिछले सभी मुकाबले हारने के कारण आगामी मैचों में टीम के पास गलती करने की कोई गुंजाइश ही नहीं है।
विज्ञापन
दूसरी ओर किंग्स इलेवन पंजाब ने पिछले मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन किया था और पुणे वॉरियर्स के बड़े स्कोर का आसानी से पीछा किया था। ऐसे में एक और मुकाबले के बेहद रोमांचक होने की उम्मीद की जा सकती है।