WI Inning
44/2 (5.2 ov)
Shai Hope 25(20)*
Shimron Hetmyer 5 (2)
IND elected to bowl
{"_id":"cc3768ee-b4d9-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"match-preview-chennai-super-kings-vs-mumbai-indians","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लेऑफ में जगह पक्की करने उतरेंगे सुपरकिंग्स","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
प्लेऑफ में जगह पक्की करने उतरेंगे सुपरकिंग्स
मुंबई/एजेंसी
Updated Sat, 04 May 2013 10:13 PM IST
विज्ञापन
लगातार सात मैच जीतने के बाद आत्मविश्वास से लबरेज दो बार की चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम रविवार को जब यहां वानखेडे़ स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ उतरेगी तो उसका लक्ष्य एक और जीत हासिल कर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करना होगा।
विज्ञापन
करिश्माई कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही चेन्नई की टीम इस समय 18 अंकों के साथ शीर्ष पर चल रही है। टीम ने 11 में से नौ मैच जीते हैं और मात्र दो गंवाए हैं।
विज्ञापन
यह टीम जिस तरह का प्रदर्शन कर रही है उसे देखते हुए मुंबई के लिए इससे पार पाना आसान नहीं होगा।
दूसरी ओर मुंबई की टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में जीत की हैट्रिक बनाई लेकिन पिछले मैच में उसे सनराइजर्स के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा।
टीम ने अब तक दस में से छह मैच जीते हैं और वह 12 अंकों के साथ चौथे स्थान पर बनी हुई है। दोनों टीमों के पास कई स्टार खिलाड़ी हैं जो शानदार फॉर्म में चल रहे हैं।
विज्ञापन
इससे इस मुकाबले के विस्फोटक होने की उम्मीद की जा सकती है। मुंबई अपने घर में खेल रही है जिससे उसके पास जीत की राह पर वापसी करने का अच्छा मौका है।