फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Match preview and prediction of South Africa vs new zealand world cup match 2019

नगिदी की वापसी से दक्षिण अफ्रीका हुई मजबूत, न्यूजीलैंड से होगा कड़ा मुकाबला

Wed, 19 Jun 2019 04:39 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 19 Jun 2019 04:39 AM IST
सार

विश्व कप में आमने-सामने 
कुल मैच : 07
न्यूजीलैंड जीत : 05
दक्षिण अफ्रीका : 02

विज्ञापन
Match preview and prediction of South Africa vs new zealand world cup match 2019
दक्षिण अफ्रीका vs न्यूजीलैंड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईसीसी विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले से पहले चोटिल तेज गेंदबाज लुंगी नगिदी की वापसी दक्षिण अफ्रीका के लिए बड़ी राहत है।  

विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका 2015 विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से मिली अपनी हार का हिसाब चुकाना चाहेगी तो न्यूजीलैंड की टीम जीत के साथ फिर से शीर्ष पर पहुंचने का लक्ष्य लेकर उतरेगी। नगिदी के वापस आने से दक्षिण अफ्रीका का आक्रमण मजबूत होगा क्योंकि दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन चोट के कारण पहले ही बाहर हो चुके है।
विज्ञापन


नगिदी ने इस विश्व कप में शुरुआत के केवल दो मैच ही खेले और फिर मांसपेशियों में खिंचाव के कारण बाहर हो गए थे। वो बांग्लादेश के खिलाफ भी नहीं खेले। उस मैच में बांग्लादेश ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका के पांच मैचों में तीन हार, एक जीत और एक रद्द परिणाम से तीन अंक हैं और वह फिलहाल अंक तालिका में आठवें स्थान पर है जबकि टूर्नामेंट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही न्यूजीलैंड के चार मैचों में तीन जीत और एक मैच रद्द हो जाने से सात अंक हैं। 

दक्षिण अफ्रीका के लिए इस विश्व कप में बेहद खराब शुरुआत हुई। उसने लगातार तीन मैच गंवाए। उसके बाद बारिश से धुले मैच से एक अंक मिला और निचले पायदान के खिलाफ उसे एकमात्र जीत मिली। दूसरी ओर न्यूजीलैंड को अभी तक एक भी मैच में हार नहीं मिली है।  
 

दोनों टीमें

न्यूजीलैंड : केन विलियम्सन (कप्तान), टॉम ब्लंडल, ट्रेंट बोल्ट, कोलिन डी ग्रांडहोम, लॉकी फग्र्यूसन, मार्टिन गप्टिल, टॉम लाथम, कॉलिन मनुरो, जिम्मी नीशम, हेनरी निकलस, मिचेल सैंटनर, ईश सोढी, टिम साउदी, रॉस टेलर.

दक्षिण अफ्रीका : फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), डेविड मिलर, एडेन मार्कराम, हाशिम अमला, रासी वैन डेर डुसैन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), कागिसो रबाडा, लुंगी नगिदी, इमरान ताहिर, तबरेज शम्सी, जेपी ड्यूमिनी, एंडिले फेहलुक्वायो, ड्वेन प्रीटोरियस, क्रिस मौरिस.
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed