फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Match preview and prediction of India vs south africa women cricket team

हरमन और मंधाना पर रहेगा भारत का दारोमदार, दक्षिण अफ्रीकी महिला टीम के खिलाफ पहला टी-20 आज

Tue, 24 Sep 2019 07:59 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 24 Sep 2019 07:59 AM IST
विज्ञापन
Match preview and prediction of India vs south africa women cricket team
indian women cricket team

भारतीय टीम हाल में दक्षिण अफ्रीका पर अपने दबदबे के बावजूद मंगलवार से यहां शुरू हो रही टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में अपने इस प्रतिद्वंद्वी को हल्के में नहीं ले सकती। इन दोनों टीमों के बीच पिछले पांच मैचों में से हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय टीम को तीन में जीत और एक में हार मिली है। एक मैच का परिणाम नहीं निकल पाया था।

विज्ञापन


घरेलू परिस्थितियों में खेलने के कारण भारतीय टीम फायदे में रहेगी लेकिन वे अपनी जीत पक्की नहीं मान सकती। रविवार को यहां खेले गए दूसरे अभ्यास मैच में दक्षिण अफ्रीकी महिलाओं ने 83 रन से जीत दर्ज कर दिखाया कि वे खतरनाक साबित हो सकती हैं।
विज्ञापन


भारतीय टीम स्मृति मंधाना से मिलने वाली अच्छी शुरुआत पर काफी निर्भर रहेगी। टी-20 क्रिकेट से संन्यास ले चुकी मिताली राज की अनुपस्थिति में हरमनप्रीत, वेदा कृष्णमूर्ति और जेमिमा रोड्रिग्स को भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। भारतीय गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई तेज गेंदबाज शिखा पांडे और पूजा वस्त्राकर करेंगी। स्पिन विभाग की जिम्मेदारी पूनम यादव, अनुजा पाटिल और आलराउंडर अनुजा पाटिल संभालेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीकी टीम आत्मविश्वास के साथ मैदान पर उतरेगी। उसका दारोमदार लिजली ली पर होगा जिन्होंने अभ्यास मैच में 65 रन बनाए थे। उनके अलावा मिगनॉन डु प्रीज और कप्तान सुन लुस पर भी उसकी बल्लेबाजी की जिम्मेदारी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed