फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Match preview and prediction of england vs australia world cup match 2019

लॉर्ड्स के मैदान पर आज टकराएंगे ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड, सेमीफाइनल के लिए मेजबान की जीत जरूरी

Tue, 25 Jun 2019 01:27 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 25 Jun 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
Match preview and prediction of england vs australia world cup match 2019
इग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया

मेजबान इंग्लैंड की टीम क्या पाटा विकेटों पर रनों का अंबार लगा सकती है। यह असहज सा सवाल इयोन मोर्गन एंड कंपनी के सामने होगा जब वे चिर-प्रतिद्वंद्वी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने विश्व कप अभियान को पटरी पर लाने के लिए उतरेंगे। 

विज्ञापन


मंगलवार को लॉर्ड्स पर होने वाला यह मैच वैसे भी खास था लेकिन पिछले मैच में इंग्लैंड की 20 रन से हार के बाद इसका रोमांच दुगुना हो गया है। हेडिंग्ले में जीत के लिए 233 रन के लक्ष्य के जवाब में इंग्लैंड की टीम 212 रन पर आउट हो गई थी। ग्रुप चरण में उसे पाकिस्तान ने भी हराया था लेकिन मेजबान टीम शीर्ष चार में बनी हुई है और सेमीफाइनल में प्रवेश की प्रबल दावेदार है। पहली बार विश्व कप जीतने की कोशिश में जुटी इंग्लैंड टीम हालांकि अब कोई कोताही नहीं बरत सकती। श्रीलंका के खिलाफ अपनी गलतियों से सबक लेकर उतरेगी। उसे आगामी मैचों में ऑस्ट्रेलिया, भारत और न्यूजीलैंड से खेलना है जिन्हें वह 1992 के बाद विश्व कप में नहीं हरा सका है।

विज्ञापन

एक साल में हुआ इंग्लैंड का कायाकल्प

Match preview and prediction of england vs australia world cup match 2019
इग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया

पिछले विश्व कप से पहले दौर में बाहर होने के बाद से इंग्लैंड विश्व रैंकिंग में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर नंबर वन तक पहुंचा। उसने इन चार साल में दो बार वनडे क्रिकेट का सर्वोच्च स्कोर बनाया। महज साल भर पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ छह विकेट पर 481 रन बनाए थे। श्रीलंका के खिलाफ हालांकि बल्लेबाजों की मददगार पिच पर इंग्लैंड के बल्लेबाज फिसड्डी साबित हुए। अपना सौवां वनडे खेल रहे मोइन अली ने छक्का लगाया लेकिन अगली गेंद पर ऐसे ही प्रयास में आउट हो गए। 


 

इंग्लैंड का रिकॉर्ड पाटा विकेट पर अच्छा  

Match preview and prediction of england vs australia world cup match 2019
जेसन रॉय - फोटो : सोशल मीडिया

क्रिकविज की रिसर्च के अनुसार इंग्लैंड ने चैंपियंस ट्रॉफी 2017 सेमीफाइनल में पाकिस्तान से हारने के बाद जिन सबसे कठिन 11 वनडे पिचों पर खेला है, उन पर पांच मैच गंवाए हैं। दूसरी ओर बल्लेबाजों की मददगार पिचों पर 11 में से नौ मैच जीते हैं। पिछले दो मैचों में फिटनेस समस्या के कारण बाहर हुए जैसन राय की कमी इंग्लैंड को बुरी तरह खल रही है। 


 
विज्ञापन

इंग्लैंड को रखना होगा वॉर्नर पर अंकुश 

Match preview and prediction of england vs australia world cup match 2019
डेविड वॉर्नर - फोटो : social Media

दूसरी ओर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच और डेविड वॉर्नर शानदार फॉर्म में है। इंग्लैंड को वॉर्नर पर अंकुश रखना होगा। अंकतालिका में ऑस्ट्रेलिया दूसरे स्थान पर है। मिचेल स्टार्क ने विश्व कप में जोफरा आर्चर (इंग्लैंड) और मोहम्मद आमिर (पाकिस्तान) के बराबर 15 विकेट लिए हैं। हालांकि उनके अलावा ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी में उतनी धार नजर नहीं आ रही। ऑस्ट्रेलिया के विश्व कप विजेता कप्तान एलेन बॉर्डर के अनुसार इस मैच का फैसला गेंदबाज करेंगे। 


 

खास बातें

Match preview and prediction of england vs australia world cup match 2019
इग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया

आंकड़ें
02 : मैच हार चुकी है इंग्लैंड की टीम अब तक खेले छह मैचों में 
424 : रन बना चुके हैं इंग्लैंड के बल्लेबाज जोए रूट जिसमें दो शतक हैं 
447 : रन हैं ऑस्ट्रेलिया के ओपनर डेविड वॉर्नर के खाते में छह मैचों में  

विश्व कप में आमने-सामने
कुल मैच:
07 
ऑस्ट्रेलिया जीत: 05
इंग्लैंड जीत: 02
सर्वाधिक स्कोर:  ऑस्ट्रेलिया : 342, इंग्लैंड 247

अब तक हुए आपसी सात भिड़ंत 
1975 : ऑस्ट्रेलिया 4 विकेट से जीता 
1979 : इंग्लैंड की छह विकेट से विजय 
1987 : ऑस्ट्रेलिया की 7 रन से फतह
1992 : इंग्लैंड ने 8 विकेट से बाजी मारी 
2003 : ऑस्ट्रेलिया 2 विकेट से जीता 
2007 : ऑस्ट्रेलिया 7 विकेट से जीतने में सफल 
2015 : ऑस्ट्रेलिया ने 111 रन से दी मात   

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed