फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Match Fixing: Two former South African Test cricketers arrested for match fixing, allegation was made in 2015

Match Fixing: मैच फिक्सिंग में दक्षिण अफ्रीका के दो पूर्व टेस्ट क्रिकेटर गिरफ्तार, 2015 में लगा था आरोप

Tue, 03 Dec 2024 08:36 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 03 Dec 2024 08:36 AM IST
सार

शुक्रवार को प्रिटोरिया में एक विशेष वाणिज्यिक अपराध अदालत में पेश होने के बाद दोनों पर दक्षिण अफ्रीका के भ्रष्टाचार विरोधी कानून के तहत पांच आरोप लगाए गए हैं।

विज्ञापन
Match Fixing: Two former South African Test cricketers arrested for match fixing, allegation was made in 2015
सोतसोबे - फोटो : Twitter

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका के दो पूर्व टेस्ट क्रिकेटरों को मैच फिक्सिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पांच टेस्ट में नौ और 61 वनडे में 94 विकेट लेने वाले लोनावाबो सोत्सोबो और तीन टेस्ट खेलने वाले थामिल सोलकिले पर 2015 में हुए घरेलू टूर्नामेंट में मैच फिक्सिंग का आरोप लगा है। अगर दोनों पर आरोप सिद्ध हो जाते है तो उन्हें सजा सुनाई जा सकती है। दोनों को काफी पहले ही क्रिकेट खेलने से लंबे समय के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था। पुलिस के अनुसार दोनों को बीते माह गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को प्रिटोरिया में एक विशेष वाणिज्यिक अपराध अदालत में पेश होने के बाद दोनों पर दक्षिण अफ्रीका के भ्रष्टाचार विरोधी कानून के तहत पांच आरोप लगाए गए हैं। इस कानून के तहत कुछ स्थितियों में 18 वर्ष की सजा का प्रावधान है, लेकिन इसी मामले में पहले गिरफ्तार किए गए अन्य दो क्रिकेटरों को निलंबित जेल की सजा सुनाई जा चुकी है।
विज्ञापन


20 वर्ष पहले द. अफ्रीका के लिए टेस्ट खेले 44 वर्षीय सोलकिले पर इस मामले में 2016 में 12 साल का प्रतिबंध लगाया था। 2009 से 2014 तक 89 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 131 विकेट लेने वाले सोत्सोबे पर 2017 में आठ साल का प्रतिबंध लगाया गया था। इन दोनों के साथ इसी मैच फिक्सिंग के मामले में एक अन्य घरेलू क्रिकेटर एथी मभालाती को भी बीते माह गिरफ्तार किया गया था। इन क्रिकेटरों को रैम-स्लैम टी-20 टूर्नामेंट में पूर्व द. अफ्रीका बल्लेबाज गुलाम बोदी ने मैच फिक्सिंग का प्रलोभन दिया था। बोदी को इस मामले में पांच वर्ष की सजा हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed