फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Match Fixing in Tamil Nadu Premier t20 League, BCCI starts his investigation

भारतीय क्रिकेट में सट्टेबाजी! खिलाड़ियों को WhatsApp पर भेजे गए थे संदिग्ध मैसेज

Mon, 16 Sep 2019 12:20 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 16 Sep 2019 12:20 PM IST
विज्ञापन
Match Fixing in Tamil Nadu Premier t20 League, BCCI starts his investigation
तमिलनाडु प्रीमियर लीग - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) एक भारतीय खिलाड़ी, आईपीएल में नियमित रूप से खेलने वाले एक खिलाड़ी और एक रणजी ट्रॉफी कोच के खिलाफ सट्टेबाजी में शामिल होने की जांच कर रही है। बोर्ड की भ्रष्टाचार रोधी इकाई (एसीयू) की माने तो इन लोगों ने तमिलनाडु प्रीमियर लीग (TNPL) में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया है। अनौपचारिक तौर पर चल रहीं छोटी टी-20 लीग में भ्रष्टाचार के कई मामले सामने आए हैं, लेकिन यह पहली बार है जब बीसीसीआई से मान्यता प्राप्त टूर्नामेंट में सट्टेबाजी होने की आशंका जताई गई है।

विज्ञापन


जांच से जुड़े सूत्रों का कहना है कि टीम मालिक के साथ एक अवैध सौदे के जरिए फ्रैंचाइजी का नियंत्रण लेने के बाद सट्टेबाज और मैच फिक्सर सट्टेबाजी में अप्रत्याशित लाभ कमा रहे हैं। सूत्रों को कहना है, ‘सट्टेबाजों का संपर्क हर टीम से है, ऐसे में पूरी तमिलनाडु टी-20 लीग में सट्टेबाजी की आशंका है। मामले का खुलासा तब हुआ जब इसमें शामिल लोगों के बीच पैसों के बंटवारे को लेकर विवाद की खबर लीक हुई। 
विज्ञापन

 

द इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए, बीसीसीआई के एसीयू और राजस्थान पुलिस के पूर्व डीजीपी प्रमुख अजीत सिंह ने बताया कि खिलाड़ियों से संपर्क करने के बाद कुछ उदाहरण सामने आए। एसीयू इस मुद्दे पर कानूनी राय ले रहा है। वह आने वाले दिनों में पुलिस में एफआईआर दर्ज करा सकती है। उन्होंने कहा, हम जांच कर रहे हैं कि किन-किन खिलाड़ियों ने हमसे संपर्क किया है। हम उनसे पूछ रहे हैं कि उनसे कब और किन परिस्थितियों में संपर्क किया गया।


स्टार इंडिया पर प्रसारित होने वाली तमिलनाडु प्रीमियर लीग में आठ टीम हिस्सा लेती हैं। रविचंद्रन अश्विन, मुरली विजय, विजय शंकर, दिनेश कार्तिक और वॉशिंगटन सुंदर जैसे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी इसका हिस्सा है। मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed