फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   match-ends-in-3-days-and-foils-rose-shower-plan

3 दिन में मैच खत्म, योजना धरी रह गई

Sat, 09 Nov 2013 02:14 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 09 Nov 2013 02:14 PM IST
विज्ञापन
match-ends-in-3-days-and-foils-rose-shower-plan

ईडन गार्डंस में टेस्ट मैच तीन दिन में ही खत्म हो गया जिससे कैब की सबसे खास तैयारी पर पानी फिर गया।

विज्ञापन


मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर कोलकाता में आखिरी बार मैच खेलने उतरे थे और उनकी जोरदार विदाई के लिए बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) लंबे समय से तैयारियों में जुटा था।

तेंदुलकर के 24 साल के बेमिसाल करियर की यह आखिरी टेस्ट सीरीज है। और उन्होंने कोलकाता में अपना 199वां टेस्ट मैच खेला।

इस लिहाज से कैब ने जोरदार विदाई देने की योजना बना रखी थी। पांच दिवसीय टेस्ट के लिए कैब ने योजना बनाई थी कि मैच के आखिरी दिन यानी रविवार को सचिन के 199वें टेस्ट मैच को देखते हुए उन पर विमान से 199 किलो गुलाब की पंखुड़ियों की बारिश की जाएगी।
विज्ञापन


साथ ही मैच के तीसरे दिन सचिन की तस्वीर वाले 199 गुब्बारे छोड़े जाने की योजना थी जिसे तो निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूरा कर लिया गया।

तीसरे दिन ही मैच खत्म हो जाने से विमान से 199 गुलाब की पंखुड़ियों की बारिश की योजना अधूरी रह गई। स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने मैच खत्म होने के बाद पंखुड़ियों की बारिश का इंतजार भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन के लिए बुक था एयरक्रॉफ्ट
विमान से पंखुड़ियों की बारिश नहीं होने पर अपनी सफाई देते हुए कैब के संयुक्त सचिव सुबीर गांगुली ने कहा कि हमने मैच के अंतिम दो दिन (शनिवार और रविवार) के लिए एयर ट्रैफिक कंट्रोल के लिए अनुमति ली थी साथ ही दो दिन के लिए एयरक्रॉफ्ट बुक कराया था। हम आज कुछ नहीं कर सकते थे। किसने सोचा था कि यह मैच तीन दिन में ही खत्म हो जाएगा।

हालांकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और कैब प्रमुख जगमोहन डालमिया के साथ स्टेडियम में मौजूद सौरव गांगुली ने तेंदुलकर को शानदार विदाई जरूर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed