{"_id":"5d21472f8ebc3e6cee20a5be","slug":"mashrafe-mortaza-coy-over-future-after-bangladesh-s-world-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेशी कप्तान मुर्तजा ने तोड़ी चुप्पी, संन्यास को लेकर दिया बड़ा बयान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बांग्लादेशी कप्तान मुर्तजा ने तोड़ी चुप्पी, संन्यास को लेकर दिया बड़ा बयान
Sun, 07 Jul 2019 06:48 AM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Sun, 07 Jul 2019 06:48 AM IST
विज्ञापन
मशरफे मुर्तजा
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांग्लादेश के कप्तान मशरफे मुर्तजा ने विश्व कप से टीम का सफर खत्म होने के बाद स्वीकार किया कि उन्हें अपने भविष्य पर फैसला करने के लिए समय की जरूरत है। ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह टीम के विश्व कप से बाहर होने के बाद संन्यास ले लेंगे या इस्तीफा दे देंगे।
विज्ञापन
मशरफे की टीम शुक्रवार को लार्ड्स पर पाकिस्तान से 94 रन से पराजित हो गई, हालांकि दोनों टीमें विश्व कप से रुखसत हो गई हैं। मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में मशरफे के भविष्य संबंधित सवाल पर इस 35 साल के खिलाड़ी ने अपनी योजना का खुलासा करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘मेरी भविष्य की योजना निश्चित रूप से यहां से घर लौटना है और फिर मैं इस पर दोबारा सोचूंगा।’