फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   masaba gupta angry on Ramiz Raja neena gupta and vivian richards relation joke pakistani tv show

Ramiz Raja: सुधर नहीं रहे पाकिस्तानी, ऐश्वर्या के बाद नीना गुप्ता पर की अभद्र टिप्पणी; मसाबा ने रमीज को लताड़ा

Thu, 16 Nov 2023 04:54 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 16 Nov 2023 04:54 PM IST
सार

नीना गुप्ता और विवियन रिचर्ड्स को लेकर पाकिस्तानी टीवी चैनल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक महिला ने नीना और वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के रिश्तों को लेकर विवादित बयान दिया।

विज्ञापन
masaba gupta angry on Ramiz Raja neena gupta and vivian richards relation joke pakistani tv show
नीना गुप्ता, रमीज राजा, विवियन रिचर्ड्स और मसाबा गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट विश्व कप में अपनी टीम के बुरे प्रदर्शन के बाद से बौखलाए हुए हैं। लगातार मीडिया में वह भारत को लेकर विवादित बयान दिए जा रहे हैं। इसी क्रम में पूर्व ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक ने बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री ऐश्वर्या राय को लेकर विवादित बयान दिया था। उसके बाद उन्होंने माफी मांग ली थी। अब पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और पीसीबी के पूर्व चेयरमैन रमीज राजा अभिनेत्री नीना गुप्ता को लेकर विवादों में फंस गए हैं।
विज्ञापन


दरअसल, नीना गुप्ता और विवियन रिचर्ड्स को लेकर पाकिस्तानी टीवी चैनल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक महिला ने नीना और वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के रिश्तों को लेकर विवादित बयान दिया। महिला ने कहा, ''जो खुद को समझती हैं मलिका-ए-आलिया, उनको मिलता है मिस्टर कालिया।'' यह सुनने के बाद उस महिला के पास में बैठे रमीज राजा ठहाके लगाकर हंसने लगे।
विज्ञापन


मसाबा ने क्या लिखा?
नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता को यह हंसी पसंद नहीं आई। उन्होंने सोशल मीडिया पर पीसीबी के पूर्व चेयरमैन को जमकर लताड़ा। मसाबा ने एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा, ''प्रिय रमीज राजा (सर), अनुग्रह एक ऐसा गुण है जो बहुत कम लोगों में होता है। मेरे पिता, मां और मेरे पास यह बहुत अधिक में है। आपके पास कोई नहीं है। पाकिस्तान में राष्ट्रीय टीवी पर आपको उस बात पर हंसते हुए देखकर दुख हो रहा है जिस पर लगभग 30 साल पहले दुनिया ने हंसना बंद कर दिया था। भविष्य में कदम रखें। हम तीनों गर्व से यहां हैं।''
विज्ञापन
विज्ञापन


मसाबा ने एक्स पर की गई अपनी पोस्ट को इंस्टाग्राम स्टोरी में भी शेयर किया। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, ''लगभग 2024 आ चुका है, फर्क नहीं पड़ता आप कौन हो, मैं आपको नस्लवादी ही कहूंगी और नेशनल टीवी पर मेरी मां का मजाक उड़ा रहे हो। ऐसा तो होने नहीं दूंगी, ये अब भी मेरी लड़ाई है।''


नीना और विवियन का अफेयर
1980 में क्रिकेट की किसी सीरीज के सिलसिले में विवियन भारत आए थे। यहीं पर उनकी मुलाकात नीना गुप्ता से एक पार्टी के दौरान हुई। विवियन उस समय दो बच्चों के पिता थे और अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रह रहे थे। नीना गुप्ता विवियन के व्यक्तित्व की तरफ आकर्षित हो गईं और उनके प्यार में पड़ गईं। इस प्यार का नतीजा था कि 1989 को नीना ने विवियन के बच्चे को जन्म दिया, जिसका नाम रखा मसाबा गुप्ता। नीना ये अच्छी तरह जानती थी कि विवियन उनसे शादी नहीं कर सकते हैं लेकिन इसके बावजूद उन्होंने बिना शादी बच्चे को पैदा करने का साहसिक फैसला लिया। नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता के साथ उनका बहुत गहरा रिश्ता है। मसाबा वर्तमान में एक मशहूर फैशन डिजाइनर हैं और अपने पापा के भी बेहद करीब हैं। मसाबा बताती हैं कि वो अपने पापा से मिलने साल में तीन बार जरूर जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed