फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Martin Guptill slams another century as New Zealand clinch series against bangladesh

गप्टिल के तूफानी शतक से न्यूजीलैंड का सीरीज पर कब्जा, बांग्लादेश को 8 विकेट से हराया

Sat, 16 Feb 2019 02:30 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sat, 16 Feb 2019 02:30 PM IST
विज्ञापन
Martin Guptill slams another century as New Zealand clinch series against bangladesh
मार्टिन गप्टिल

मार्टिन गप्टिल (118) की तूफानी शतकीय पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने शनिवार को बांग्लादेश के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की। क्राइस्टचर्च में खेले गए दूसरे वन-डे में कीवी टीम ने बांग्लादेश को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी।

विज्ञापन


इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की वन-डे सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली है। दोनों टीमों के बीच अब तीसरा मुकाबला 20 फरवरी को खेला जाएगा, जो महज एक औपचारिकता होगी। इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करने के लिए गप्टिल को मैन ऑफ मैच चुना गया। उन्होंने 88 गेंदों में 14 चौकों और चार छक्कों की मदद से 118 रन की धुआंधार पारी खेली। बांग्लादेश के खिलाफ गप्टिल का यह लगातार दूसरा शतक है। पहले मैच में उन्होंने 117 रन की नाबाद शतकीय पारी खेली थी।
विज्ञापन


टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 227 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में कीवी टीम ने 36.1 ओवर में ही लक्ष्य को हासिल कर तीन मैचों की वन-डे सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। बांग्लादेश की तरफ से तमिम इकबाल (5) और लिटन दास (1) की सलामी जोड़ी ने अपनी टीम खराब शुरुआत दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बांग्लादेश की तरफ से कोई भी बल्लेबाज ज्यादा क्रीज पर टिक नहीं पाए। टीम की तरफ से मोहम्मद मिथुन (57) और सब्बीर रहमान ने 43 रनों का योगदान दिया। न्यूजीलैंड की तरफ से फर्ग्यूसन सबसे ज्यादा 43 रन देकर तीन विकेट झटके, जबकि एश्ले और निशाम ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।

बांग्लादेश के 226 रन के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी कीवी टीम की तरफ से मार्टिन गप्टिल और निकोल्स की सलामी जोड़ी ने न्यूजीलैंड को शानदार शुरुआत दिलाई। मगर आठवें ओवर की चौथी गेंद पर निकोल्स (14) रन बनाकर आउट हो गए। 


इसके बाद गप्टिल ने कप्तान विलियमसन (65*) के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 143 रन की साझेदारी की। मगर गप्टिल के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने रॉस टेलर (21*) ने विलियमसन के साथ मिलकर अपनी टीम को जीत दिलाई। बता दें कि पहले वन-डे में भी न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed